📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NBT India में कंटेंट मैनेजर समेत कई पदों निकली वैकेंसी…1 लाख तक है सैलरी…ऐसे करें अप्लाई

अगर आप मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। दरअसल NBT यानि National Book Trust) India ने Content Manager, Outreach Associate समेत अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकली है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

ईशवी सिंह, करियर डेस्क
नई दिल्ली। नेशनल बुक ट्रस्ट शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक सरकारी संस्थान है। यहां पर कुल 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें कंटेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े रोल भी शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते है।
जारी किए गए नोटिस में यह भी बताया गया है कि भर्ती शुरुआत में 3 महीनों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी जिसे योग्यता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
किन पदों पर की जाएगी नियुक्ति?
NBT India की आधिकारिक वेबसाईट पर जारी किए गए नोटिस के अनुसार निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
  • Outreach Associate – 2 पद
  • Content Manager – 1 पद
  • Front End Developer (web) – 1 पद
  • Software Tester – 1 पद
  • System Administrator – 1 पद
योग्यता और अनुभव
  • Outreach Associate पद के लिए उम्मीदवार के पास Social Sciences, Education या Communication में बैचलर डिग्री मांगी गई है, संबंधित योग्यता को भी मौका दिया जाएगा।
  • Content Manager पद के लिए उम्मीदवार के पास Literature, Mass Communication, Publishing, Information Science या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री मांगी गई है।
  • टेक्निकल पदों जैसे Software Tester, Front End Developer, और System Administrator के लिए Computer Science, IT, या संबंधित क्षेत्र में डिग्री और तकनीकी अनुभव मांगा गया है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
नोटिस के अनुसार सभी पदों के लिए मासिक वेतन अलग अलग रखा गया है। Content Manager पद के लिए वेतन 80,000 से 1,00,000 तक है जबकि बाकी पदों के लिए वेतन योग्यता अनुसार तय किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार NBT की औपचारिक वेबसाईट पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अलग अलग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पदों से जुड़ी सभी योग्यता व शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/friday-june-19-20265-05-18-pmvacancy-notice-for-the-various-posts-on-a-contractual-basis.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंधी-तूफान और असामयिक बारिश से खराब हुई फसल के किसानों की दी बड़ी राहत…कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 3.96 लाख किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि ट्रासंफर किया