📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NHPC में ट्रेनी ऑफिसर (PR, HR और Law) के 41 पदों पर वैकेंसी…इस तारीख तक करें अप्लाई

अगर आपने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में UGC NET एग्जाम जून 2026 में पास किया है तो आप NHPC में ट्रेनी ऑफिसर पब्लिक रिलेशन (PR) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है पब्लिक रिलेशन के अलावा NHPC में ट्रेनी ऑफिसर (HR और Law) के लिए भी वैकेंसी निकली है। चयनित उम्मीदवारों का अनुमानित सालाना वेतन 16 से 17 लाख रुपये तक होगा। आइए जानते हैं कि इसके लिए किस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं?

SHARE:

नई दिल्ली, करियर डेस्क
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम NHPC Limited (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) ने ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ट्रेनी ऑफिसर (HR), ट्रेनी ऑफिसर (PR) और ट्रेनी ऑफिसर (Law) के कुल 41 पद भरे जाएंगे।
कितने पदों पर निकली वैकेंसी?
पद कुल पद
ट्रेनी ऑफिसर (HR) 25
ट्रेनी ऑफिसर (PR) 2
ट्रेनी ऑफिसर (Law) – NHPC 12
ट्रेनी ऑफिसर (Law) – NHDC 2
कुल 41
PR के पद के लिए योग्यता क्या है?
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए ट्रेनी ऑफिसर (PR) का पद महत्वपूर्ण है।
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्नलिखित में से किसी विषय में दो वर्षीय नियमित पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए:
  • कम्युनिकेशन

  • मास कम्युनिकेशन

  • जर्नलिज्म

  • पब्लिक रिलेशंस

उम्मीदवार के पोस्ट ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
महत्वपूर्ण: PR पद के लिए UGC NET जून 2026 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (Subject Code 63) का वैध स्कोर होना अनिवार्य है। अन्य वर्षों के UGC NET स्कोर मान्य नहीं होंगे।
HR और Law पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता
1. ट्रेनी ऑफिसर (HR):
  • HR, Human Resource Management, Industrial Relations या Personnel Management में दो वर्षीय नियमित MBA/PG Degree/PG Diploma।

  • संबंधित कोर्स में कम से कम 60% अंक।

  • UGC NET जून 2026 में Labour Welfare/Personnel Management/Industrial Relations विषय (Subject Code 55) का वैध स्कोर।

2. ट्रेनी ऑफिसर (Law):
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री।

  • न्यूनतम 60% अंक।

  • CLAT (PG) 2026 का वैध स्कोर अनिवार्य।

आयु सीमा और छूट
सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 26 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी:
  • SC/ST: 5 वर्ष

  • OBC (NCL): 3 वर्ष

  • PwBD सामान्य वर्ग: 10 वर्ष

  • PwBD OBC: 13 वर्ष

  • PwBD SC/ST: 15 वर्ष

कैसे होगा सिलेक्शन?
NHPC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन UGC NET जून 2026 या CLAT (PG) 2026 के स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में अंकों का वेटेज इस प्रकार होगा:
चयन का आधार वेटेज
UGC NET/CLAT स्कोर 75%
ग्रुप डिस्कशन 5%
पर्सनल इंटरव्यू 20%
कुल 100%
उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू आयोजित होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को E2 ग्रेड के तहत 50,000-3%-1,60,000 रुपये के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। एक वर्ष की ट्रेनिंग अवधि पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
NHPC के अनुसार, नए नियुक्त उम्मीदवारों का अनुमानित सालाना पैकेज 16 से 17 लाख रुपये होगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), HRA, कैफेटेरिया अलाउंस, परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP), मेडिकल सुविधा, PF, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे लाभ भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क
  • सामान्य/EWS/OBC (NCL): 708 रुपये (टैक्स सहित)।

  • SC/ST/PwBD/महिला/भूतपूर्व सैनिक: कोई आवेदन शुल्क नहीं।

कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  1. सबसे पहले NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।

  2. वेबसाइट पर Careers सेक्शन में जाएं।

  3. Advertisement No. NH/Talent Acquisition/08/2026 को खोलें।

  4. भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।

  6. शैक्षणिक प्रमाणपत्र, UGC NET/CLAT स्कोरकार्ड, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
    महत्वपूर्ण तारीखें
विवरण तारीख
नोटिफिकेशन जारी 25 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 नवंबर 2026 (सुबह 10 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2026 (शाम 5 बजे)
महत्वपूर्ण शर्त:
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सहित कंपनी में कम से कम चार वर्ष की सेवा करनी होगी। इसके लिए सामान्य/EWS/OBC उम्मीदवारों को 4 लाख रुपये और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड देना होगा। लागू GST अतिरिक्त होगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन: https://www.nhpcindia.com/assests/pzi_public/job/details_1795585942_2973.pdf