नई दिल्ली। करियर डेस्क
इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनीवर्सिटी (इग्नू) एक सेंट्रल यूनीवर्सिटी है। यह देश के सबसे बड़ी ओपेन यूनीवर्सिटी है। यूनीवर्सिटी ने अपने पब्लिक इंफॉर्मेशन यूनिट (PIU) के लिए संविदा (Contractual) आधार पर कंसल्टेंट की वैकेंसी निकाली है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU Recruitment 2026: पदों का विवरण
इग्नू की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, तीन अलग-अलग पदों पर एक-एक कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के तहत फोटोग्राफी एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया एवं कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म के क्षेत्र में कुल तीन पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 से 60,000 रुपये तक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
1. कंसल्टेंट – फोटोग्राफी एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएशन
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फोटोग्राफी में पीजी डिप्लोमा अथवा मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा DSLR, मिररलेस कैमरा, प्रोफेशनल लाइटिंग उपकरण, फोटो एवं वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और AI टूल्स की जानकारी आवश्यक है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए डिजिटल कंटेंट तैयार करने का ज्ञान भी होना चाहिए।
2. कंसल्टेंट – सोशल मीडिया एवं कम्युनिकेशन
इस पद के लिए Advertising & Public Relations में पीजी डिप्लोमा अथवा मास कम्युनिकेशन, कन्वर्जेंट जर्नलिज्म, न्यू मीडिया कम्युनिकेशन, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, मीडिया बिजनेस स्टडीज, ब्रांड मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या मार्केटिंग में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार को सोशल मीडिया अकाउंट मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, SEO, सोशल मीडिया एनालिटिक्स, Meta Ads Manager, LinkedIn Campaign Manager और AI आधारित कंटेंट क्रिएशन की जानकारी होनी चाहिए। अंग्रेजी में अच्छा लेखन एवं संवाद कौशल आवश्यक है, जबकि हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान वांछनीय है।
3. कंसल्टेंट – जर्नलिज्म
जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा अथवा मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार को अंग्रेजी में लेखन एवं संवाद कौशल, सोशल मीडिया टूल्स, Canva और AI आधारित कंटेंट क्रिएशन की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की खबरों और रिपोर्टों की कॉपी एडिटिंग तथा क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने का कौशल आवश्यक है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इग्नू के विज्ञापन के अनुसार, तीनों पदों के लिए प्रतिमाह 40,000 से 60,000 रुपये तक पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। वास्तविक पारिश्रमिक का निर्धारण चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
नियुक्ति की अवधि
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभ में छह महीने के लिए संविदा आधार पर होगी। कार्य प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, नियुक्ति की अधिकतम अवधि दो वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होगी, जो भी पहले हो।
IGNOU Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।
-
भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
-
शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
-
पूरा आवेदन निम्नलिखित पते पर भेजें।
आवेदन भेजने का पता:
Deputy Registrar, Recruitment Cell,
Administration Division, Block-7, Room No. 13,
IGNOU, Maidan Garhi, New Delhi – 110068.
लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में APPLICATION FOR THE ENGAGEMENT OF CONSULTANT (FULL-TIME) FOR PUBLIC INFORMATION (PIU), IGNOU लिखना अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इग्नू की ओर से जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती से संबंधित योग्यता, शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी छह पेज के नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
Views: 127






