नई दिल्ली. भारत सरकार ने देश के होनहार और बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार हर साल भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ असाधारण काम किया हो।
अगर आप किसी ऐसे बच्चे को जानते हैं, या आपका बच्चा इस काबिल है, तो 31 जुलाई 2026 से पहले अपना नामांकन जरूर दर्ज कराएं।
कितनी श्रेणियों में मिलता है पुरस्कार?
-
वीरता (Bravery)
-
समाज सेवा (Social Service)
-
पर्यावरण (Environment)
-
खेल (Sports)
-
कला और संस्कृति (Art & Culture)
-
विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science & Technology)
आवश्यक पात्रता
-
बच्चे की उम्र 5 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए (उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 तक की जाएगी)।
-
कोई भी व्यक्ति, माता-पिता, शिक्षक या संस्था किसी योग्य बच्चे का नामांकन कर सकती है।
-
बच्चे खुद भी अपना आवेदन (Self-Nomination) भर सकते हैं।
कैसे करें नामांकन?
नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
-
ऑफिशियल पोर्टल पर जाएँ: सबसे पहले आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाएँ। (ध्यान दें: आवेदन केवल इसी वेबसाइट के जरिए स्वीकार किए जाएंगे)।
-
रजिस्ट्रेशन करें: वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें या पहले से अकाउंट है तो लॉग-इन करें।
-
जानकारी भरें: यहाँ आपको आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। (ध्यान दें: सुरक्षा कारणों से अपना पहचान पत्र नंबर किसी और से साझा न करें)।
-
पुरस्कार चुनें: इसके बाद ‘Ongoing Nominations’ सेक्शन में जाकर “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026” को चुनें।
-
कैटेगरी चुनें: “Nominate/Apply Now” पर क्लिक करें और संबंधित श्रेणी (जैसे खेल, कला आदि) का चयन करें। यहाँ यह भी बताना होगा कि आप खुद के लिए आवेदन कर रहे हैं या किसी और बच्चे के लिए।
किन बातों का रखें ध्यान?
-
उपलब्धि की कहानी: फॉर्म में बच्चे की उपलब्धि और समाज पर उसके प्रभाव के बारे में एक छोटा सा लेख (अधिकतम 1000 शब्द) लिखना होगा।
-
जरूरी दस्तावेज: बच्चे की एक हालिया तस्वीर (JPG/JPEG/PNG फॉर्मेट में) और उसकी उपलब्धि को साबित करने वाले सर्टिफिकेट या सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
-
ड्राफ्ट सेव करने की सुविधा: आप फॉर्म को बीच में ‘Draft’ के रूप में सेव भी कर सकते हैं, ताकि अगर कोई जानकारी छूट जाए तो उसे बाद में सुधार कर फाइनल सबमिट किया जा सके।
-
प्रिंटआउट लें: फाइनल सबमिट करने के बाद, अपने रिकॉर्ड के लिए फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके जरूर रख लें।
जरूरी लिंक्स:
-
रजिस्ट्रेशन करने के लिए: https://awards.gov.in
-
पिछले विजेताओं के बारे में जानने के लिए: https://awards.gov.in/Awardee
Post Views: 67



