📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

SAU में रिसर्च, मीडिया,आईटी, लाइब्रेरी समेत कई पदों की निकली वैकेंसी…जानिए डिटेल्स

सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU), नई दिल्ली ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय की ओर से जारी 23 नवंबर 2026 के विज्ञापन के अनुसार, कुल 15 श्रेणियों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मासिक पारिश्रमिक 22 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है।
4 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
इच्छुक अभ्यर्थियों को 4 दिसंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, ग्राउंड फ्लोर, गौशाला रोड, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली-110068 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुबह 9:15 बजे रिसेप्शन पर रिपोर्ट करना होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
विश्वविद्यालय ने रिसर्च, मीडिया एवं जनसंपर्क, आईटी, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और गेस्ट हाउस सहित विभिन्न विभागों के लिए पद निकाले हैं।
प्रमुख पद और निर्धारित मासिक पारिश्रमिक इस प्रकार हैं:
पद का नाम
पदों की संख्या
मासिक पारिश्रमिक
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर
1
₹45,000–55,000
कंटेंट क्रिएटर (मीडिया एवं पीआर)
1
₹45,000–50,000
ग्राफिक डिजाइनर
1
₹25,000–35,000
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
1
₹60,000–75,000
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट
1
₹55,000–65,000
प्रोफेशनल असिस्टेंट (लाइब्रेरी)
2
₹72,000
टेक्निकल असिस्टेंट (लाइब्रेरी)
2
₹62,000
सॉफ्टवेयर डेवलपर
1
₹50,000–60,000
ऑडियो-वीडियो ऑपरेटर
1
₹25,000–35,000
लेबोरेटरी असिस्टेंट
1
₹25,000–35,000
लेबोरेटरी अटेंडेंट
2
₹22,000–25,000
हेड शेफ
1
₹45,000–50,000
असिस्टेंट शेफ/कुक
4
₹24,000
वेटर
5
₹22,000
ऑफिस असिस्टेंट-कम-हॉस्टल केयरटेकर
1
₹25,000–35,000
कंटेंट क्रिएटर के लिए क्या है योग्यता?
मीडिया एवं पीआर विभाग में कंटेंट क्रिएटर के एक पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। कंटेंट राइटिंग, एडिटिंग, पत्रकारिता, कम्युनिकेशन या संबंधित क्षेत्र में अधिकतम पांच वर्ष तक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़, लेखन, संपादन और प्रूफरीडिंग का कौशल होना चाहिए। इसके अलावा रिसर्च पेपर और अकादमिक प्रकाशनों को समझने तथा विश्वविद्यालय, संस्थागत और सामान्य पाठकों के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार करने की क्षमता भी आवश्यक है। इस पद के लिए 45 हजार से 50 हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक प्रस्तावित है।
ग्राफिक डिजाइनर के पद के लिए 12वीं पास और उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। Adobe Illustrator, Photoshop और InDesign का ज्ञान आवश्यक है। फ्रेशर्स भी इस पद के लिए विचारणीय हैं।
अन्य पदों के लिए योग्यता
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के पद के लिए विज्ञान या इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है। पीएचडी धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के लिए कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक अथवा संबंधित वैकल्पिक योग्यता और 7 से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
लाइब्रेरी के पदों के लिए लाइब्रेरी साइंस में स्नातक और संबंधित कार्यानुभव आवश्यक है। सॉफ्टवेयर डेवलपर के लिए प्रोग्रामिंग, वेब टेक्नोलॉजी और CMS का ज्ञान मांगा गया है।
आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। कुछ तकनीकी और लाइब्रेरी पदों के लिए अलग आयु सीमा लागू होगी। विश्वविद्यालय अनुभवी एवं योग्य उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में छूट देने पर विचार कर सकता है।
इंटरव्यू के दिन कौन-से दस्तावेज ले जाएं?
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड CV, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी। इसके अतिरिक्त अनुभव प्रमाणपत्र तथा पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड भी साथ रखना आवश्यक है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन
उम्मीदवार पदों की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय का आधिकारिक विज्ञापन देख सकते हैं।
वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख: 4 दिसंबर 2026
समय: सुबह 10:30 बजे से (रिपोर्टिंग सुबह 9:15 बजे)
स्थान: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली।
आधिकारिक वेबसाइट: https://sau.int/
विज्ञापन PDF: https://sau.int/wp-content/uploads/2026/11/Final-walk-in-interview-Advertisement-Nov-26_UPDATED.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें