उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Preliminary Eligibility Test (UP PET 2026) की तारीखों में बदलाव किया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होनी थी, लेकिन अब परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
क्यों जरूरी है UP PET?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित PET परीक्षा का स्कोर उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ज़रूरी होता है।
इसी स्कोर के आधार पर संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलता है। सरकारी विभागों के कई ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की भर्तियों में PET की आवश्यकता निर्धारित की जा सकती है।
PET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
PET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का निर्धारित तारीख तक 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा फीस
जनरल और ओबीसी: 185 रुपये, एससी और एसटी: 95 रुपये, पीडब्ल्यूडी: 25 रुपये
क्या है UP PET परीक्षा का पैटर्न?
UP PET की लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए दो घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निर्धारित अंक के एक-चौथाई यानी 25 प्रतिशत की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
कब होंगी UP PET 2026 की परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब ये परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।
UPSSSC के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
यूपी पीईटी 2026 परीक्षा का शेड्यूल
-
नई परीक्षा तिथियां: 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
-
पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
-
दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
-
परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
-
परीक्षा का माध्यम: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ)
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://upsssc.gov.in/
Post Views: 69



