📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

डिफेंस मिनिस्ट्री में यंग प्रोफेशनल्स के लिए करें आवेदन…जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?

Ministry of Defence Recruitment 2026:डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने विभिन्न क्षेत्रों में 4 युवा पेशेवरों (Young Professionals) की संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या है योग्यता और कैसे करें अप्लाई ?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इन पदों पर शुरुआत में एक वर्ष के लिए नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, नियम और अन्य शर्तों की जानकारी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4 युवा पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों के लिए किया जाना है।
यंग प्रोफेशनल्स के लिए इंफ्रा, लीगल, पॉलिसी जैसे स्पेशलाइज्ड एरिया के लिए वैकेंसी निकली है। इन्हीं स्पेशलाइज्ड एरिया में शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
सिलेक्टेड कंडीडेट्स को 50 हज़ार रूपए सैलरी मिलेगी.
कितनी होगी नौकरी की अवधि?
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाना था। आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध को दो वर्ष तक आगे बढ़ाने का प्रावधान भी बताया गया था। इस प्रकार, नियुक्ति की कुल अवधि अधिकतम तीन वर्ष तक हो सकती थी।
क्या है आयु सीमा ?
भर्ती संबंधी उपलब्ध सूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना जरूरी था। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष बताई गई थी, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जानी थी।
कैसे होगा सिलेक्शन?
शार्ट लिस्टेड कंडीडेट्स को इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा फिर इंटरव्यु में अच्छा परफॉर्म करने वालों का सिलेक्शन किया जाएगा।
कहां भेजना होगा आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार अपना निर्धारित फॉर्म भरकर और आवश्यक शैक्षिक और अनुभव आधारित डॉक्युमेंट्स के साथ इस ईमेल आईडी पर अपना आवेदन भेज सकते हैं:
ईमेल आईडी: yp1.mod@gov.in
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2026 है।
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://mod.gov.in/sites/default/files/Advertisement-young-professional_0.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें