नई दिल्ली. करियर डेस्क
मीडिया, जनसंपर्क और डिजिटल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी कंपनी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने असिस्टेंट पब्लिक रिलेशंस मैनेजर पद पर भर्ती निकाली है।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की स्थापना 12 फरवरी 2016 को कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत भारत में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के वित्तपोषण, निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन के उद्देश्य से की गई थी।
मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना पर काम कर रही NHSRCL ने यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
पद का विवरण
-
पद का नाम: असिस्टेंट पब्लिक रिलेशंस मैनेजर
-
कुल पद: 01 (अनारक्षित)
-
वेतनमान: 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये (CE-2 ग्रेड)
-
अनुमानित सालाना CTC: लगभग 18 लाख रुपये
-
अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
आवश्यक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशंस, जर्नलिज्म, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, विजुअल कम्युनिकेशन, मार्केटिंग कम्युनिकेशन या एडवरटाइजिंग में फुल टाइम मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में MBA करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
एक्सपीरियंस
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मीडिया, पीआर, डिजिटल कम्युनिकेशन आदि से जुड़े क्षेत्रों में काम करने का कम से कम 4 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।
कंपनी ने डिजिटल कम्युनिकेशन, SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, वेब पब्लिशिंग और AI टूल्स से जुड़े सर्टिफिकेशन रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता देने की बात कही है।
जॉब डिस्क्रप्शन
चयनित उम्मीदवार को निम्नलिखित कार्य करने होंगे
-
मीडिया रिलेशन और ब्रांड बिल्डिंग
-
वेबसाइट मैनेजमेंट और SEO
-
सोशल मीडिया रणनीति
-
प्रेस रिलीज और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन
-
इवेंट और एग्जीबिशन मैनेजमेंट
-
कंटेंट राइटिंग और कॉर्पोरेट स्टोरीटेलिंग
आवेदन शुल्क
-
सामान्य, OBC और EWS वर्ग: 400 रुपये
-
SC/ST और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
सिलेक्शन प्रॉसेस
चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अप्लाई करना होगा। इसके लिए NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नई दिल्ली स्थित NHSRCL कार्यालय में स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं या स्वयं जाकर दे सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 मई 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जून 2026
-
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जून 2026
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://nhsrcl.in/sites/default/files/notice/2026-05/Revised%20Ad%20PR%20%282%29.pdf
Post Views: 35





