📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

चुनाव आयोग में Content Writers की वैकेंसी….मिलेगी ₹90,000 सैलरी…ऐसे करें अप्लाई

Election Commission of India Recruitment 2026: जो युवा मीडिया, कंटेंट राइटिंग, कम्युनिकेशन के फील्ड में कार्य करने का अनुभव रखते हैं और वे सरकारी क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अपने SVEEP (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) Division में Content Writers और Communication Executives के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
मीडिया, पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और डेवलपमेंट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारत निर्वाचन आयोग में काम करने का यह अच्छा अवसर है।
चुनाव आयोग इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों को भरा जाएगा। इनमें Content Writers के 2 पद और Communication Executives के 4 पद शामिल हैं।
1. Content Writers (Level B2)
  • पदों की संख्या: 2
  • मासिक पारिश्रमिक: 90,000 रुपये
  • बेसिक पारिश्रमिक: 78,000 रुपये
  • TA: 12,000 रुपये
  • आवश्यक अनुभव: 5 वर्ष से अधिक
2. Communication Executives (Level C3)
  • पदों की संख्या: 4
  • मासिक पारिश्रमिक: 48,000 रुपये
  • बेसिक पारिश्रमिक: 39,000 रुपये
  • TA: 9,000 रुपये
  • आवश्यक अनुभव: 2 वर्ष से अधिक
Election Commission Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
Content Writers (Level B2):
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या निर्धारित पीजी डिप्लोमा होना चाहिए:
  • Development Communication में पोस्ट ग्रेजुएशन।
  • English Journalism में PG Diploma।
  • Advertising & Public Relations में PG Diploma या MA।
  • Development Communication & Extension में मास्टर डिग्री।
निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
Communication Executives (Level C3):
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई निर्धारित योग्यता होनी चाहिए:
  • Development Communication में MA।
  • English Journalism में PG Diploma।
  • Advertising & Public Relations में PG Diploma या MA।
  • Development Communication & Extension में MSc।
  • Business/Corporate Communication में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन।
निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
कितने साल का अनुभव जरूरी?
दोनों पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव अनिवार्य है।
  • Content Writers (B2): 5 वर्ष से अधिक का अनुभव।
  • Communication Executives (C3): 2 वर्ष से अधिक का अनुभव।
उम्मीदवारों को कम्युनिकेशन, कंटेंट डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी तैयार करने अथवा लागू करने का अनुभव होना चाहिए।
मल्टीमीडिया प्रोजेक्ट, रिसर्च, स्ट्रेटजी डेवलपमेंट, एडिटिंग और प्रूफरीडिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता के लिए उपयोगी माना गया है। केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में मीडिया, पीआर और सोशल मीडिया का अनुभव भी वांछनीय है।
आयु सीमा
निर्वाचन आयोग ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है।
  • Content Writers (B2): अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम।
  • Communication Executives (C3): अधिकतम आयु 30 वर्ष से कम।
आयु की गणना भर्ती विज्ञापन की तारीख यानी 3 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
क्या होगा चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद निर्वाचन आयोग योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Written Test और/या Skill Test के लिए ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जानकारी भी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। चयन के संबंध में निर्वाचन आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
कितनी अवधि के लिए होगी नियुक्ति?
यह भर्ती नियमित सरकारी नियुक्ति नहीं, बल्कि एक साल के लिए संविदा (Contractual) आधार पर होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति SVEEP Division में की जाएगी।
प्रदर्शन, दोनों पक्षों की सहमति और विभाग की आवश्यकता के आधार पर अनुबंध आगे बढ़ाया जा सकता है। नियुक्ति को एक महीने का नोटिस देकर समाप्त भी किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.eci.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Vacancy Section में उपलब्ध भर्ती विज्ञापन को डाउनलोड करें।
  3. विज्ञापन के साथ दिए गए Annexure-I आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, संपर्क विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  5. अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां संलग्न करें।
  6. भरे हुए आवेदन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों को ईमेल के माध्यम से भेजें।
आवेदन भेजने का ईमेल: sveep@eci.gov.in
ईमेल के Subject में उम्मीदवार का नाम और जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसका नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
निर्वाचन आयोग के भर्ती विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 शाम 5:30 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://www.eci.gov.in/eci/public/api/document?id=17553
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें