📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

ESIC में यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट पदों पर भर्ती..जानिए कितनी है सैलरी…कैसे करें अप्लाई?

ESIC यानी Employees' State Insurance Corporation (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) ने यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) ने विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती में आईसीटी, साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल सर्विस, क्वालिटी एश्योरेंस, सोशल मीडिया, हेल्थ मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों को अवसर मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट ग्रेड-1, कंसल्टेंट ग्रेड-2 और सीनियर कंसल्टेंट के कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के तहत निम्न पद शामिल हैं:
  • यंग प्रोफेशनल – 09 पद
  • कंसल्टेंट ग्रेड-1 – 05 पद
  • कंसल्टेंट ग्रेड-2 – 02 पद
  • सीनियर कंसल्टेंट – 01 पद
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर मैनेजमेंट, पब्लिक हेल्थ, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एक्चुरियल साइंस और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों में डिग्री या अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
  • यंग प्रोफेशनल – अधिकतम 32 वर्ष
  • कंसल्टेंट ग्रेड-1 – अधिकतम 45 वर्ष
  • कंसल्टेंट ग्रेड-2 – अधिकतम 50 वर्ष
  • सीनियर कंसल्टेंट – अधिकतम 62 वर्ष
कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा।
पद
मासिक वेतन
यंग प्रोफेशनल
₹70,000
कंसल्टेंट ग्रेड-1
₹80,000 से ₹1.45 लाख
कंसल्टेंट ग्रेड-2
₹1.45 लाख से ₹2.65 लाख
सीनियर कंसल्टेंट
₹2.65 लाख से ₹3.30 लाख
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार ESIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें। https://esic.gov.in/attachments/recruitmentfile/Advertisement_for_engagement_of_Young_Professional_Consultants_Grade_1_Consultants_Grade_2_and_Senior_Consultants_from_open_market_purely_on_contract_basis_in_ESI_Corporation_English_1778490683.pdf
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

भारत और इटली के संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत…मोदी और मेलोनी ने साझा प्रेस मीट में कहा…दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार 14 बिलियन यूरो (करीब 1,569.3 अरब रुपये) को साल 2029 तक बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो (करीब 2,241.85 अरब रुपये) तक पहुंचाएंगे