📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

UGC को चाहिए डोमेन प्रोफेशनल और हिंदी ट्रांसलेटर…जानें क्या है योग्यता, कैसे करें आवेदन?

UGC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और अनुभवी पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), नई दिल्ली ने डोमेन प्रोफेशनल, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सिस्टम ऑफिसर (नेटवर्किंग) जैसे कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानि UGC भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है। इसकी स्थापना उच्च शिक्षा के मानकों को निर्धारित करने, बनाए रखने और उनमें समन्वय स्थापित करने के लिए की गई है।
किन-किन पदों पर निकली वैकेंसी
UGC ने विज्ञापन संख्या 46/2026 के अनुसार कुल 6 रिक्तियां घोषित की  हैं। इस भर्ती के तहत डोमेन प्रोफेशनल, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सिस्टम ऑफिसर (नेटवर्किंग) के कुल 6 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
1. डोमेन प्रोफेशनल (Domain Professional)
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से PhD अनिवार्य।
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव।
  • शिक्षा, उच्च शिक्षा, नीति, योजना, प्रबंधन, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों की जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।
  • अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष।
2. सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (Senior Hindi Translator)
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री।
  • स्नातक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में पढ़े होने चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान से अनुवाद में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।
  • केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालयों अथवा संबंधित सरकारी संस्थानों में हिंदी-अंग्रेजी और अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
  • अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष।
3. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (Junior Hindi Translator)
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री।
  • स्नातक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई अनिवार्य।
  • अनुवाद में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।
  • संबंधित सरकारी कार्यालयों या संस्थानों में अनुवाद कार्य का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
  • अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष।
4. सिस्टम ऑफिसर (नेटवर्किंग)
  • BE/B.Tech/M.Sc (Computer Science, Computer Engineering या IT) अथवा MCA।
  • नेटवर्किंग, LAN, WAN, सिक्योरिटी, फायरवॉल और TCP/IP में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
  • सरकारी संस्थानों में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष।
चयन प्रक्रिया (UGC Selection Process 2026)
UGC की ओर से अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
  • डोमेन प्रोफेशनल: चयन समिति द्वारा इंटरव्यू।
  • सीनियर एवं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर: पहले हिंदी यूनिकोड टाइपिंग टेस्ट (30 शब्द प्रति मिनट), इसके बाद इंटरव्यू।
  • सिस्टम ऑफिसर: इंटरव्यू के आधार पर चयन।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि?
UGC के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।
अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
  1. UGC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://recruitment.ugc.ac.in/Registration पर जाएं।
  2. Advertisement No. 46/2026 के संबंधित पद का चयन करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  4. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियां जांचकर सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें
  • सभी नियुक्तियां संविदा (Contractual Basis) पर होंगी।
  • प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी।
  • प्रदर्शन और आचरण की समीक्षा के आधार पर एक वर्ष का अतिरिक्त विस्तार मिल सकता है।
  • नियुक्त अभ्यर्थियों को UGC के दिल्ली स्थित कार्यालय में कार्य करना होगा।
  • यह नियुक्ति स्थायी सरकारी नौकरी का अधिकार प्रदान नहीं करती है।
महत्वपूर्ण लिंक
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।