📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCVET में निकली Research Analyst की वैकेंसी…1.45 लाख तक है सैलरी..इस फॉर्म से करें अप्लाई

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (National Council for Vocational Education and Training - NCVET) भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तहत एक प्रमुख स्वायत्त और नियामक संस्था है। यहां पर रिसर्च एनालिस्ट के 2 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकला है। आइए जानते हैं क्या है आवश्यक योग्यता और कैसे करना है अप्लाई?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत कार्यरत स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) ने अपने अनुसंधान प्रभाग (Research Division) के लिए वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया है।
पद– रिसर्च एनालिस्ट
पदों की संख्या- 02
नेचर ऑफ अप्वाइंटमेंट– अनुबंध (Contractual Basis) के आधार पर। 2+1+1+1 यानि पहले 2 साल के लिए भर्ती होगी फिर पर्फामेंस और आवश्यकता के अनुसार 1-1 साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है।
आवश्यक पात्रता-
  1. शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सांख्यिकी (Statistics), कंप्यूटर साइंस (Computer Science), अर्थशास्त्र (Economics), गणित (Mathematics) या डेटा साइंस (Data Science) में स्नातक (Bachelor’s) या स्नातकोत्तर (Master’s) की डिग्री।
  2. वांछनीय योग्यता: संबंधित विषय में M.Phil/Ph.D., peer-reviewed पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्र या पेटेंट।
  3. तकनीकी कौशल: MS Excel, Python, R, SPSS, STATA और डेटा विज़ुअलाइजेशन (Dashboards) का ज्ञान होना वांछनीय है।
  4. कार्य अनुभव: डेटा एनालिसिस, सांख्यिकीय रिपोर्टिंग, सर्वे डिजाइन या रिसर्च सपोर्ट में कम से कम 3 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य है।
  5. आयु सीमा- 45 वर्ष
  6. सैलरी- 80 हजार से 1 लाख 45 हज़ार रु.
कार्य एवं जिम्मेदारियां
    • व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (VET) पारिस्थितिकी तंत्र, श्रम बाजार, कौशल विकास नीतियों, योग्यता ढांचे (NSQF) और भविष्य के कौशलों (Future Skills) पर शोध अध्ययन आयोजित करना।
    • प्राथमिक (Primary) और द्वितीयक (Secondary) डेटा संग्रह के लिए सर्वे टूल्स, साक्षात्कार गाइड और प्रश्नावली तैयार करना।
  • डेटा संग्रह और प्रबंधन:
    • सरकारी MIS पोर्टल, श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS, NSSO) और अंतर्राष्ट्रीय निकायों (ILO, UNESCO, World Bank) से डेटा एकत्र करना और उसे व्यवस्थित रखना।
    • NCVET के रिसर्च डेटाबेस और डैशबोर्ड को समय-समय पर अपडेट करना।
  • रिपोर्टिंग एवं पॉलिसी ड्राफ्टिंग:
    • शोध निष्कर्षों के आधार पर नीति पत्र (Policy Briefs), वर्किंग पेपर, रिसर्च रिपोर्ट और केस स्टडीज तैयार करना।
    • नीति निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए डेटा विज़ुअलाइजेशन (इन्फोग्राफिक्स, चार्ट्स, डैशबोर्ड) तैयार करना।
  • निगरानी और मूल्यांकन (M&E):
    • NCVET की अनुसंधान कार्य योजनाओं के संकेतकों की निगरानी करना और प्रगति रिपोर्ट तैयार करना।
कैसे करें आवेदन-
ऑफिशियल वेबसाइट http://ncvet.gov.in पर उपलब्ध इस गूगल फॉर्म को क्लिक करके भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdBThh4WhlyULM91oAS8L5GKXTVNID1fMQnWwIrPKjlPveUcg/viewform
रिसर्च एनालिस्ट पद से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://ncvet.gov.in/wp-content/uploads/2026/07/Advt-dt-31.07.2026-Research-Analyst.pdf