📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) में है डेटा एनालिस्ट की वैकेंसी…ऐसे करें अप्लाई

NCVET यानि नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने अपने रिसर्च डिविजन के लिए रिसर्च एनालिस्ट और डेटा एनालिस्ट के कुल 4 पदों पर कॉन्ट्रैक्चुअल वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अगस्त तक आधिकारिक गूगल फॉर्म के ज़रिए अप्लाई कर सकते हैं।

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत कार्यरत स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) ने अपने अनुसंधान प्रभाग (Research Division) के लिए वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया है।
पदडाटा एनालिस्ट
पदों की संख्या- 02
नेचर ऑफ अप्वाइंटमेंट– अनुबंध (Contractual Basis) के आधार पर। 2+1+1+1 यानि पहले 2 साल के लिए भर्ती होगी फिर पर्फामेंस और आवश्यकता के अनुसार 1-1 साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है।
आवश्यक पात्रता-
  1. शैक्षणिक योग्यता: सांख्यिकी (Statistics), गणित (Mathematics), कंप्यूटर साइंस (Computer Science), अर्थशास्त्र (Economics), डेटा साइंस या संबंधित विषय में स्नातक / स्नातकोत्तर (Bachelor’s / Master’s Degree)।
  2. तकनीकी कौशल: SQL, Python/R, MS Excel तथा डेटा विज़ुअलाइजेशन टूल्स (Power BI / Tableau) का व्यावहारिक ज्ञान।
  3. अनुभव: प्रासंगिक डेटा एनालिसिस और रिसर्च के क्षेत्र में न्यूनतम आवश्यक अनुभव (NCVET के परामर्शदाता नियम/दिशा-निर्देशों के अनुसार
  4. सैलरी- 70 हज़ार रुपए प्रति माह
  5. आयु सीमा- 32 वर्ष
  6. प्रमुख कार्य एवं जिम्मेदारियां- चयनित उम्मीदवारों को व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़े बड़े डेटासेट्स का विश्लेषण, ट्रेंड एनालिसिस, सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करना तथा शोध व नीतिगत फैसलों के लिए डैशबोर्ड बनाने जैसे कार्य करने होंगे।

  • कौशल विकास (Skill Development) और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े बड़े डेटासेट का विश्लेषण करना।
  • डेटा कलेक्शन, क्लीनिंग, और स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग (Statistical Modeling) करना।
  • नीति निर्माण (Policy Making) और शोध (Research Works) के लिए डेटा-संचालित इनसाइट्स और रिपोर्ट तैयार करना।
  • डैशबोर्ड और विज़ुअलाइजेशन टूल्स (जैसे Tableau, Power BI, Excel आदि) के माध्यम से निष्कर्ष प्रस्तुत करना।
कैसे करें आवेदन-
ऑफिशियल वेबसाइट http://ncvet.gov.in पर विजिट करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। शॉर्टलिस्टेड कंडीडेट्स को इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस गूगल फॉर्म को क्लिक करके भर सकते हैं-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScgZ2essah13npIu-rnM7S1fZSE6Kagkh2ORnx5JqSURDXHkA/viewform
अधिक जानकारी के लिए क्या करें
डेटा एनालिस्ट पद से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://ncvet.gov.in/wp-content/uploads/2026/07/Advt-dt-31.07.2026-Data-Analyst.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें