नई दिल्ली। करियर डेस्क
मीडिया, पत्रकारिता, जनसंचार और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में करियर बनाने वाले प्रोफेशनल्स के लिए केंद्र सरकार से जुड़ी संस्था में काम करने का अवसर सामने आया है।
National Health Systems Resource Centre (NHSRC) ने विभिन्न मीडिया एवं कम्युनिकेशन पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
NHSRC, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare), भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत एक स्वायत्त संस्था है। प्रस्तावित नियुक्तियां नई दिल्ली में की जाएंगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
NHSRC की भर्ती में मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए निम्न पद शामिल हैं
-
Media Assistant – 01 पद
-
Media Coordinator – 01 पद
इन पदों के लिए Media, Mass Communication, Journalism, Public Relations, Digital Media और Communications जैसे क्षेत्रों की शैक्षणिक एवं पेशेवर पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हो सकता है।
संविदा आधार पर होगी नियुक्ति
यह भर्ती Contractual Engagement के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को NHSRC के साथ काम करने का अवसर मिलेगा और वे स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, संचार गतिविधियों, मीडिया समन्वय तथा जनसंपर्क कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले NHSRC की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दिए गए सभी पात्रता मानदंडों को ध्यान से जांचें। उम्मीदवारों को आधिकारिक NHSRC भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑन लाइन आवेदन करना होगा।
स्वास्थ्य संचार आज मीडिया और पब्लिक रिलेशंस के तेजी से उभरते क्षेत्रों में शामिल है। NHSRC जैसी राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ी संस्था में काम करने से मीडिया प्रोफेशनल्स को Health Communication, Public Outreach, Digital Communication, Media Coordination और Government Communication जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिल सकता है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://recruitment.nhsrcindia.org/
Post Views: 62






