नई दिल्ली। करियर डेस्क
NCRTC ने Vacancy Notice No. 33/2026 के तहत Supervisor और Non-Supervisor पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 23 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन किन पदों पर होगी भर्ती?
पद का नाम |
पोस्ट कोड |
पदों की संख्या |
पे स्केल |
|---|---|---|---|
Supervisor-I (Information Technology) |
C01 |
5 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (Full Stack Developer) |
C02 |
1 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (Full Stack Developer-ITMS) |
C03 |
1 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (AFC & NCMC-ITMS) |
C04 |
1 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (Corporate Hospitality) |
C05 |
1 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (Corporate Communications) |
C06 |
1 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (Electrical) |
C07 |
2 |
₹37,000–1,15,000 |
Supervisor-I (Civil) |
C08 |
7 |
₹37,000–1,15,000 |
Junior Maintainer (Electrical) |
C09 |
2 |
₹18,250–59,200 |
Junior Maintainer (Fitter) |
C10 |
2 |
₹18,250–59,200 |
कुल |
23 |
नोटिफिकेशन के अनुसार Supervisor-I के लिए S1 लेवल का वेतनमान ₹37,000–₹1,15,000 और Junior Maintainer के लिए NS3 लेवल का वेतनमान ₹18,250–₹59,200 है। इसके अलावा नियमानुसार VDA, HRA, Perks और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
Corporate Communications में भी मौका
मीडिया और जनसंचार क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में Supervisor-I (Corporate Communications), Post Code C06 का एक पद है।
इसके लिए उम्मीदवार के पास Graduation के साथ Mass Communication/Public Relations में PG Degree या PG Diploma होना चाहिए। निर्धारित अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
आवश्यक योग्यता
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
-
Information Technology: Computer Science/IT में 3 वर्षीय Diploma, BCA, B.Sc. IT, B.E./B.Tech Computer Science/IT/Electronics या MCA।
-
Full Stack Developer: उपरोक्त IT/Computer Science से संबंधित योग्यता।
-
Corporate Hospitality: Hospitality and Hotel Administration, Hospitality Management या Hotel Management में Graduation।
-
Corporate Communications: Graduation तथा Mass Communication/Public Relations में PG Degree/PG Diploma।
-
Electrical Supervisor: Electrical Engineering में 3 वर्षीय Diploma।
-
Civil Supervisor: Civil Engineering में 3 वर्षीय Diploma।
-
Junior Maintainer (Electrical): Electrician ट्रेड में ITI।
-
Junior Maintainer (Fitter): Fitter ट्रेड में ITI।
आयु सीमा
इन पदों के लिए सामान्य अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ डेट 10 सितंबर 2026 रखी गई है।
आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST को 5 वर्ष और OBC (NCL) को 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है। PwBD उम्मीदवारों के लिए श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Computer Based Test (CBT) और उसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
CBT में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए Negative Marking नहीं होगी।
UR/OBC (NCL)/EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम qualifying marks 60 प्रतिशत तथा SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत निर्धारित हैं।
NCRTC के अनुसार CBT हिंदी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है। परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में संभावित है।
परीक्षा फीस
-
UR/OBC (NCL)/EWS/Ex-Servicemen: ₹500 + लागू transaction charges/GST
-
SC/ST/PwBD: कोई आवेदन शुल्क नहीं
-
एक से अधिक पद के लिए आवेदन करने पर प्रत्येक पद के लिए अलग शुल्क देना होगा।
कैसे करें अप्लाई?
उम्मीदवारों को NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए:
-
NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
Career सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Vacancy Notice No. 33/2026 खोलें।
-
पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
-
पहले Registration करें।
-
Login ID और Password से आवेदन फॉर्म भरें।
-
फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
Application Form का Preview देखकर Final Submit करें।
-
भविष्य के लिए आवेदन और Payment Acknowledgement का प्रिंट/कॉपी सुरक्षित रखें।
NCRTC के अनुसार इन पदों पर नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए Contract Basis पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार Surety Bond भी देना होगा। Supervisor पदों के लिए Bond Amount ₹4 लाख और Non-Supervisor पदों के लिए ₹3 लाख है तथा न्यूनतम सेवा अवधि 3 वर्ष निर्धारित है।
NCRTC Recruitment 2026 Official Notification
https://ncrtc.in/wp-content/uploads/2026/09/332026VacancyNoticeforSupervisorNonsupervisorContractonRegualr-1.pdf
Post Views: 46





