नई दिल्ली. करियर डेस्क
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के घटक संस्थान ‘केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान’ (CIET) ने अपने मीडिया प्रोडक्शन डिविजन के लिए वैकेंसी निकाली है।
इस डिविजन ने विभिन्न तकनीकी और मीडिया पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पैनल में शामिल किया जाएगा और उन्हें ₹2500 प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
यह भर्ती पूरी तरह से अस्थायी आधार पर होगी और इसके लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू / स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
आवश्यक योग्यता और अनुभव
-
प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो): मास कम्युनिकेशन/पत्रकारिता में स्नातक या किसी भी विषय में स्नातक के साथ मास कम्युनिकेशन/टीव्ही प्रोडक्शन में डिप्लोमा। कम से कम 4 वर्ष का टीवी/वीडियो प्रोडक्शन अनुभव।
-
प्रोडक्शन असिस्टेंट (ऑडियो): स्नातक डिग्री के साथ ऑडियो/रेडियो प्रोडक्शन में डिप्लोमा। संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव और NUENDO या अन्य ऑडियो सॉफ्टवेयर का ज्ञान।
-
एंकर (अंग्रेजी): किसी भी विषय में स्नातक। अंग्रेजी भाषा पर उत्कृष्ट पकड़, इंटरव्यू कौशल और स्क्रिप्ट राइटिंग का ज्ञान। कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
-
ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट: फाइन आर्ट्स में स्नातक (BFA) या स्नातक के साथ ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में डिप्लोमा। 2 वर्ष का संबंधित अनुभव।
-
वीडियो एडिटर: मास कम्युनिकेशन में स्नातक या किसी भी विषय में स्नातक के साथ वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा। नॉन-लीनियर एडिटिंग और AI टूल्स का ज्ञान तथा 2 वर्ष का अनुभव।
-
कैमरापर्सन: 12वीं पास के साथ सिनेमैटोग्राफी में 1 वर्ष का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट। मीडिया हाउस में कैमरा संचालन का 3 वर्ष का अनुभव।
-
साउंड रिकॉर्डिस्ट: साउंड इंजीनियरिंग/रिकॉर्डिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा/डिग्री, या स्नातक के साथ 1 वर्ष का डिप्लोमा, या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech। 2 वर्ष का संबंधित अनुभव।
कब होंगे इंटरव्यू?
उम्मीदवारों को अपने संबंधित पद की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:00 बजे CIET, NCERT परिसर में उपस्थित होना होगा।
-
एंकर (अंग्रेजी) : 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
-
ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
-
वीडियो एडिटर: 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
-
प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो): 08 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
-
साउंड रिकॉर्डिस्ट: 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
-
कैमरापर्सन: 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
-
प्रोडक्शन असिस्टेंट (ऑडियो): 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
महत्वपूर्ण शर्तें
-
आवश्यक दस्तावेज़: उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा (Bio-data), शैक्षणिक योग्यताओं और अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां (Original Certificates) तथा स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होंगी।
-
पोर्टफोलियो/कार्य प्रदर्शन: स्किल टेस्ट के समय उम्मीदवार अपने द्वारा किए गए कार्यों के सैम्पल (ग्राफिक्स, एनीमेशन, ऑडियो/वीडियो क्लिप्स, डिजिटल बुक्स आदि) प्रस्तुत कर सकते हैं।
-
यात्रा भत्ता (TA/DA): इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/Advt_MPD_CIET-16-09.pdf
Post Views: 3





