नई दिल्ली। करियर डेस्क
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (National Book Trust, India) ने Editorial Assistant यानी संपादकीय सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
संस्था की ओर से अलग-अलग भारतीय भाषाओं के लिए कुल 17 Editorial Assistant पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें तेलुगु, कन्नड़, ओडिया, गुजराती, मलयालम, बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मैथिली, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, संथाली, पंजाबी और हिंदी भाषा के पद शामिल हैं। प्रत्येक भाषा के लिए एक पद है।
योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री को वांछनीय योग्यता के रूप में रखा गया है।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी पब्लिशिंग हाउस के Editorial Department में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अनुवाद, कॉपी एडिटिंग और प्रूफरीडिंग का अनुभव भी अपेक्षित है। उम्मीदवार के पास बेहतरीन लिखित एवं मौखिक संचार कौशल होना चाहिए।
इस पोस्ट के लिए कंप्यूटर स्किल्स भी होनी चाहिए। इसमें Adobe PageMaker, InDesign, Page Designing, DTP Composing और Typesetting जैसे कार्य शामिल हैं। संबंधित भाषा में इन तकनीकों का ज्ञान अपेक्षित है।
उम्र सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना और अन्य लागू शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित Editorial Assistant को ₹45,000 से ₹55,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और प्रारंभिक अवधि तीन महीने रखी गई है, जिसे NBT की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तारीख
NBT की आधिकारिक Forms/Career जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को NBT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें-
https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/friday-september-18-20265-32-31-pmvacancy-notice-for-the-post-of-editorial-assistant-on-contract-basis.pdf
Post Views: 59





