📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NTPC के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में बनें असिस्टेंट ऑफिसर…जाने कैसे होगा सिलेक्शन?

अगर आप मीडिया, जनसंपर्क (PR) और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। देश की बड़ी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने Assistant Officer (Corporate Communication) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रॉसेस क्या है?

SHARE:

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में से एक NTPC यानि नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन से जुड़कर करियर बनाने का शानदार मौका है।
यहां पर नौकरी मिलने पर उम्मीदवारों को बेहतर वेतन, करियर ग्रोथ, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्तों का लाभ मिलता है। मीडिया, PR और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है।
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
विवरण
जानकारी
संस्था का नाम
NTPC Limited
पद का नाम
Assistant Officer (Corporate Communication)
विभाग
Corporate Communication
कुल पद
15
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
NTPC Careers Portal
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास पत्रकारिता, जनसंचार, पब्लिक रिलेशंस, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, विज्ञापन या संबंधित विषय में डिग्री/पीजी डिग्री होना आवश्यक हो सकता है। विस्तृत योग्यता और अनुभव की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।
पदों का विवरण-  UR – 08 | EWS – 01 | OBC – 03 | SC – 02 | ST – 01
आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा NTPC के नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी।
कैसे होगा सिलेक्शन प्रोसेस?
NTPC Assistant Officer भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जा सकता है:
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण
अंतिम चयन मेरिट और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
NTPC में चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल ₹30,000 – ₹1,20,000 के साथ आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा।
कुल मासिक वेतन और अन्य भत्तों को मिलाकर उम्मीदवारों को लगभग ₹1.20 लाख प्रति माह तक का पैकेज मिल सकता है।
कैसे करें आवेदन ?
  1. NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Careers सेक्शन खोलें।
  3. Assistant Officer (Corporate Communication) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
  8. ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर से शुरू हो चुका है और लास्ट डेट 5 अक्तूबर है।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें https://careers.ntpc.co.in/recruitment/
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें