📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल बुक ट्रस्ट में निकली सीनियर एडिटोरियल असिस्टैंट, लेआउट डिजाइनजर समेत कई पदों पर वैकेंसी…जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें अप्लाई?

देश में पुस्तकों और पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1957 में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की स्थापना की थी. इस संस्थान ने सीनियर एडिटोरियल असिस्टैंट, लेआउट डिजाइनजर समेत कई पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नेशनल बुक ट्रस्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी PC- NBT Inida

नई दिल्ली. नेशनल बुक ट्रस्ट यानि एनबीटी ने निम्नलिखित पदों के लिए पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोफेशनल्स की तलाश कर रहा है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

पोस्ट- सीनियर एडिटोरियल असिस्टैंट

योग्यता-  किसी भी विषय में मास्टर डिग्री, अंग्रेजी में एमए करने वाले कंडीडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

अनुभव– बच्चों से जुड़ी ऐकैडमिक्स एक्टिविटीज या बच्चों से रिलेटेड बुक या मैगजीन पब्लिशिंग में 8 से 10 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

आयुसीमा– अधिकतम 45 वर्ष

सैलरी- 70 से 80 हज़ार रुपए प्रतिमाह

कॉन्ट्रैक्ट की अवधि– 11 महीने जिसे बाद में कंडीडेट्स की पर्फामेंस और संस्थान की ज़रूरतों के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है।

पोस्ट- सीनियर प्रोग्राम आफिसर

योग्यता-  किसी भी विषय में मास्टर डिग्री

अनुभव– बच्चों से जुड़ी ऐकैडमिक्स एक्टिविटीज या बच्चों से रिलेटेड बुक या मैगजीन पब्लिशिंग में 8 से 10 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

आयुसीमा– अधिकतम 45 वर्ष

सैलरी- 70 से 80 हज़ार रुपए प्रतिमाह

कॉन्ट्रैक्ट की अवधि– 11 महीने जिसे बाद में कंडीडेट्स की पर्फामेंस और संस्थान की ज़रूरतों के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है।

पोस्ट- सीनियर प्रोग्राम कोआर्डिनेटर

योग्यता-  किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री

अनुभव– बच्चों से जुड़ी ऐकैडमिक्स एक्टिविटीज या बच्चों से रिलेटेड बुक या मैगजीन पब्लिशिंग में 2 से 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

आयुसीमा– अधिकतम 35 वर्ष

सैलरी- 40 से 50 हज़ार रुपए प्रतिमाह

कॉन्ट्रैक्ट की अवधि– 11 महीने जिसे बाद में कंडीडेट्स की पर्फामेंस और संस्थान की ज़रूरतों के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है।

पोस्ट- लेआउट डिजाइनर और टाइपसेटर

योग्यता-  फाइन आर्ट, ग्राफिक डिजाइन, डीटीपी में डिग्री या डिप्लोमा

अनुभव– फोटो शाप, इनडिजाइन, कोरल ड्रा जैसे साफ्टवेयर्स में काम करने का 8 से10 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

आयुसीमा– अधिकतम 45 वर्ष

सैलरी- 50 से 55  हज़ार रुपए प्रतिमाह

कॉन्ट्रैक्ट की अवधि– 11 महीने जिसे बाद में कंडीडेट्स की पर्फामेंस और संस्थान की ज़रूरतों के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक कंटीडेट्स वेबसाइट में दिए गए अपलीकेशन फार्मेट को भरें और उसके साथ अपने सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से रिलेटेड सेल्फ अटेस्टेड डाक्युमेंट्स को लगाकर स्पीड पोस्ट से भेज दें या फिर आफिस में जाकर भी फार्म जमा कर सकते हैं.

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें

https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/jobattachment/thursday-august-21-20253-12-31-pmvacancy-notice-for-the-post-of-sr-programme-officer-sr-editorial-associate-programme-coordinator-and-layout-designer-typesetter-on-contract.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.