📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

ISRO के इस केंद्र में Apprentices करने का मौका…जानिए कैसे करें आवेदन, क्या है योग्यता?

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) जैसी संस्था में काम करने का सपना हर वो छात्र देखता है जिसको विज्ञान, अंतरिक्ष, टेक्नोलोजी आदि में अत्यधिक रूचि है. ऐसे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर ये है कि स्नातक, डिप्लोमा एवं ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आइए जानते है कि इसकी डिटेल्स ।

SHARE:

PC- ISRO

नई दिल्ली. (एजुकेशन डेस्क)

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन यानि इसरो देश की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी है। ये एजेंसी भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग क एक प्रमुख घटक है। यह विभाग मुख्यतः इसरो के विभिन्न केंद्रों या इकाइयों के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का क्रियान्वयन करता है। इसरो का गठन 15 अगस्त, 1969 को हुआ था।

NRSC में निकली Apprentices

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्रों में से एक है। एनआरएससी को उपग्रह डेटा प्राप्त करने, डेटा उत्पादों का निर्माण, उपयोगकर्ताओं तक उसका प्रसार, आपदा प्रबंधन सहायता सहित सुदूर संवेदन अनुप्रयोगों हेतु तकनीकों का विकास, सुशासन के लिए भू-स्थानिक सेवाएँ और पेशेवरों, संकाय सदस्यों एवं छात्रों के लिए क्षमता निर्माण हेतु भू-केंद्रों की स्थापना का कार्य सौंपा गया है।

NRSC में Apprentices के लिए सामान्य ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी ब्रांच में अप्रेंटिसशिप के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. इस भर्ती के लिए 22 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट www.nrsc.gov.in पर आवेदन चल रहे हैं। आवेदन की लास्ट डेट 11 सितंबर 2025 है।

कैसे करें आवेदन-

इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट उमंग (UMANG) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है. इस पोर्टल में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें। अपने सभी सेमेस्टर्स की मार्कशीट और डिग्री अपलोड करें है। आपके डाक्युमेंट्स के आधार पर शार्टलिस्टिंग होगी जिसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी.

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल तक अप्रैंटिस यानि एक तरह की ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें हर साल 8 से 9 हज़ार रुपए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें

https://www.nrsc.gov.in/nrscnew/assets/pdf/advt_active/NRSC-RMT-03-2025.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.