📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

आकाशवाणी दिल्ली में रिपोर्टर्स, न्यूज़ रीडर्स से लेकर एडिटर्स तक निकली बंपर वैकेंसी…जानिए कितनी है सैलरी, कैसे करें अप्लाई ?

प्रसार भारती ने आकाशवाणी दिल्ली के न्यूज सर्विसेज डिविजन (एनएसडी) के लिए हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत में न्यूज रीडर्स और कापी एडिटर्स, एवी एडिटर्स, रिपोर्टर्स जैसे कई पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड वैकेंसी निकाली है। जनर्लिज्म में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए योग्यता, अनुभव, वेतन और आवेदन करने के बारे में जानते हैं ।

SHARE:

PC- AIR NEWS

नई दिल्ली. प्रसार भारती की स्थापना 23 नवंबर 1997 को हुई थी। इसके प्रसारण संबंधी कई उद्देश्यों के अलावा दूरदर्शन और आकाशवाणी के लिए स्टाफ का सिलेक्शन करना भी शामिल है। प्रसार भारती ने 20 अगस्त को आकाशवाणी समाचार के लिए कई पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड भर्ती का विज्ञापन निकाला है। इन वैकेंसी का आधिकारिक नोटिफिकेशन प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर चेक किया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स: अलग अलग पदों के लिए कितनी जगहें निकली हैं, इसका विवरण इस प्रकार है

पोस्ट- भरे जाने वाले पदों की संख्या

असिस्टेंट AV एडिटर – 15

कॉपी एडिटर – 18

कॉपी एडिटर (हिंदी) – 13

एडिटोरियल एग्जीक्यूटिव (इंग्लिश) – 05

एडिटोरियल एग्जीक्यूटिव (हिंदी, डिजिटल प्लेटफॉर्म व सोशल मीडिया) – 03

गेस्ट कोऑर्डिनेटर – 02

न्यूज रीडर (इंग्लिश) – 11

न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर (हिंदी) – 14

न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर (संस्कृत) – 03

न्यूजरीडर-कम-ट्रांसलेटर (उर्दू) – 08

रिपोर्टर (बिजनेस) – 02

रिपोर्टर (इंग्लिश) – 08

रिपोर्टर (लीगल) – 03

रिपोर्टर (स्पोर्ट्स) – 02

योग्यता-

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ ही एवी एडिटर्स जैसे टेक्निकल पदों के लिए आडियो या वीडियो एडिटिंग में भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए या जर्नलिज्म में डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है।

अनुभव-

सभी पदों के लिए किसी भी प्रिंट, टीवी, रेडियो अथवा डिजिटल मीडिया संस्थान में कार्य करने का कम से कम दो साल का अनुभव चाहिए। इससे अधिक एक्सपीरियंस रखने वाले कंडीडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा 

सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग – अलग है। सामान्य तौर पर आयु सीमा 30 से 40 वर्ष तक रखी गई है।

परीक्षा-फीस

प्रसार भारती द्वारा जारी इन कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड भर्ती के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं है।

वेतनमान

वेतन पोस्ट के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य तौर पर सैलरी  30 हजार से लेकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक है।

सिलेक्शन प्रासेस

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/ स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रसार भारती शार्टलिस्टेड कंडीडेट्स को टेस्ट और इंटरव्यु के लिए मेल करेगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी Online अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए  https://avedan.prasarbharati.org/  पर क्लिक करें और अपनी मेल आईडी या फोन नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें ।

इसके बाद जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उससे संबंधित भर्ती के “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें। अपने एजुकेशनल और एक्सपीरियंस डाक्युमेंट्स को अपलोड करें। पूरा फार्म भरने के बाद सबमिट करें।

आन-लाइन आवेदन में किसी भी तरह की परेशानी आने पर  इस आईडी पर मेल कर सकते हैं avedanhelpdesk@gmail.com

लास्ट डेट-  

आवेदन करने की लास्ट डेट 5 सितंबर 2025 है। अभ्यर्थियों को इस तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें-

इन भर्तियों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2025/08/300795-NIA_dtd_20-08-2025-NSD_Akashvani-various_categories.pdf

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.