📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IIMC में 26 असिस्टैंट प्रोफेसर्स की भर्ती के विज्ञापन जारी..जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी

IIMC यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन जिसे डीम्ड यूनीवर्सिटी का स्टेटस प्राप्त है। संस्थान ने अपने नई दिल्ली समेत अपने विभिन्न कैंपस ढेंकनाल, कोट्टायम, अमरावती, आइजोल और जम्मू के लिए कुल 26 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कर रहा है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला देश का सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता और जनसंचार संस्थान है।
यहां पर मीडिया से जुड़े कई स्पेशलाइज्ड़ पीजी डिप्लोमा और मास्टर्स डिग्री के कोर्सेज होते हैं। यहां पर सभी कोर्सेज के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर असिस्टैंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकली है।
क्र.सं.
पाठ्यक्रम / प्रोग्राम का नाम
कुल पद
प्रमुख कैंपस (जहां पद खाली हैं)
1
MA Media Business Studies
02
नई दिल्ली
2
MA Strategic Communication
02
नई दिल्ली
3
MA New Media Communication
07
नई दिल्ली, कोट्टायम, जम्मू, आइजोल
4
MA Health Communication
01
नई दिल्ली
5
MA Media & Communication Governance
01
ढेंकनाल
6
MA Corporate Communication & Brand Management
02
ढेंकनाल
7
PG Diploma in Journalism (English)
06
सभी 6 कैंपस (प्रत्येक में 1)
8
PG Diploma in Journalism (Hindi)
01
नई दिल्ली
9
PG Diploma in Journalism (Odia)
01
ढेंकनाल
10
PG Diploma in Journalism (Marathi)
01
अमरावती
11
PG Diploma in Radio & Television
01
नई दिल्ली
12
PG Diploma in Advertising & Public Relations
01
नई दिल्ली
  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित या संबद्ध विषय (जैसे पत्रकारिता, जनसंचार, डिजिटल मीडिया, मैनेजमेंट आदि) में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • पात्रता परीक्षा: उम्मीदवार के पास UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET/SLET/SET पास होना अनिवार्य है। (जिन उम्मीदवारों ने 2009 या 2016 के नियमों के तहत Ph.D. की है, उन्हें NET से छूट मिलेगी)।
  • अनुभव: संबंधित क्षेत्र (शिक्षण या मीडिया इंडस्ट्री) में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही मीडिया सॉफ्टवेयर (जैसे Adobe Creative Suite, Photoshop, InDesign, Premiere Pro आदि) का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • मासिक वेतन: ₹ 57,700/- (नियत / Consolidated) प्रति माह।
  • अवधि: शुरुआत में यह नियुक्ति 2 सेमेस्टर (1 शैक्षणिक वर्ष) के लिए होगी। पहले सेमेस्टर में संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर ही इसे अगले सेमेस्टर के लिए बढ़ाया जाएगा। इसे अधिकतम 2 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है।
  • आवेदन शुल्क: ₹ 500/-
  • भुगतान का तरीका: ‘Indian Institute of Mass Communication’ के पक्ष में नई दिल्ली में देय Demand Draft (DD) के माध्यम से, या विज्ञापन में दिए गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करके। (ऑनलाइन ट्रांसफर की रसीद आवेदन के साथ लगानी होगी)।
  • कैसे करें आवेदन करें
  • उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड सीवी (CV) और भरा हुआ आवेदन फॉर्म ईमेल आईडी iimcrecruitmentcell@gmail.com पर भेजना होगा। इसके साथ ही, पूरी तरह भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी, शुल्क के प्रमाण (DD या ऑनलाइन रसीद) और सभी जरूरी दस्तावेजों (अनुभव और शैक्षणिक प्रमाण पत्र) के साथ इस पते पर पहुंचनी चाहिए: Deputy Registrar, IIMC, Aruna Asaf Ali Marg, JNU New Campus, New Delhi – 110067
  • उम्मीदवारों का शॉर्टलिस्टिंग उनके शैक्षणिक स्कोर (UGC नियमों के अनुसार) के आधार पर केवल इंटरव्यू के लिए किया जाएगा।
  • अंतिम चयन पूरी तरह से इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किए जा सकते हैं, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें