📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जर्नलिज्म छात्रों लिए आई अच्छी ख़बर..इस फेलोशिप प्रोग्राम के जरिए बनाएं मीडिया में करिअर

SHARE:

दैनिक भास्कर फेलोशिप पीसी. दैनिक भास्कर

नई दिल्ली. मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता लोकतंत्र के ये चार मजबूत स्तंभ हैं. अगर आप पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास पत्रकारिता में कोई डिग्री या डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से है तो आपके लिए मीडिया के एक बड़े संस्थान की ओर से अच्छी ख़बर आई है.

आवश्यक योग्यताएं

जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, मीडिया स्टडीज, में ग्रेजुएशन या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, हिंदी पढ़ना, लिखना और बोलना बहुत अच्छे से आना चाहिए. अंग्रेजी की बेसिक समझ होनी चाहिए, समसामयिक विषयों की समझ होनी चाहिए

फेलोशिप के दौरान क्या मिलेगा ?

ये फेलोशिप एक तरह ट्रेनिंग है जो कि साल भर चलेगी, सिलेक्टेड कंडीडेट्स को हर महीने 25 हजार रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। फेलोशिप के दौरान सीनियर मीडिया प्रोफेशनल्स ट्रेनिंग देंगे. फेलोशिप सफलतापूर्वक करने के बाद भास्कर के प्रिंट या डिजिटल सेक्शन में जॉब करने का मौका मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में से एक है दैनिक भास्कर समूह…ये हर साल रमेश चंद्र अग्रवाल जर्नलिज्म फेलोशिप के आवेदन आमंत्रित करता है. इस साल के लिए 14 अप्रैल 2025 तक ऑन-लाइन एप्लिकेशन अप्लाई किया जा सकता है.

ऑन-लाइन अप्लाई करने के लिए https://www.bhaskar.com/journalismfellowship पर क्लिक करें. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरेंं और फॉर्म सबमिट कर दें.

स्क्रीनिंग कमेटी देश भर से आए आवेदन पत्रों की जांच करेगी और फिर शॉर्ट लिस्ट कंडीडेट्स को टेस्ट और इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद सिलेक्टेड कंडीडेट्स को भोपाल हेड ऑफिस में ज्वाइनिंग होगी,

ज्यादा जानकारी के लिए के लिए क्या करें?

इस फेलोशिप से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप https://www.bhaskar.com/journalismfellowship पर क्लिक कर सकते हैं.

आप मेल भी कर सकते हैं. मेल आई है rcajournalismfellowship@dbdigital.in

आप व्हाट्स ऐप भी कर सकते हैं.  WhatsApp No है 9201900913. 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें