अरुणेश द्विवेदी, वायरल अलर्ट डेस्क
मुंबई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के ज़रिए दावा किया गया कि रविवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट (बांद्रा, मुंबई) पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे बॉलीवुड और सलमान के फैंस में सनसनी फैल गई है।
दावा- सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग
वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि गोलीबारी के पीछे किसी असंतुष्ट गुट का हाथ हो सकता है, जो ‘सिकंदर’ फिल्म से नाराज है। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
सच्चाई- सिकंदर मूवी की रिलीज के बाद नहीं हुई कोई फायरिंग
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने रिसर्च किया तो पता चला कि सिकंदर मूवी की रिलीज के बाद सलमान खान के घर के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई. इससे जुड़ी मुंबई पुलिस में न तो एफआईआर दर्ज की है और न ही कोई रिपोर्ट किसी विश्वसनीय मीडिया संस्थान में आई है।
पड़ताल की अगली कड़ी में हमें पता चला कि ईद के दिन सलमान खुद अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर की बॉलकनी में नज़र आए जहां पर वे बुलेटप्रूफ दीवारों के पीछे से फैंस का अभिवादन करते हुए दिखे. इसलिए सिकंदर मूवी की रिलीज के बाद सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की कोई घटना हुई ही नहीं है तो ये वायरल वीडियो पूरी तरह से गलत हैं.


