मुंबई. (एजेंसी). साल भर में शेयर बाजार में दूसरी बार बहुत बड़ी गिरावट आई है. सेंसेक्स में लगभग 4 फीसदी यानि 3000 अंक गिर गया है. वहीं निफ्टी में 900 अंक यानि लगभग साढ़े चार प्रतिशत की गिरावट आई है।
किन कंपनियों के शेयर गिरे?
शेयर मार्केट में कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिर गए. इनमें से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस है जिनमें से इन कंपनियों के शेयर लगभग 10% टूटे हैं वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और L&T में भी लगभग 8% की गिरावट आई है।
वहीं आईटी, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर में करीब 7% की गिरावट आई है इसके अलावा ऑटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में भी लगभग 5% की गिरावट आई है।
बाजार में क्यों आई गिरावट?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक शेयर बाज़ार में आई इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा लगाया गया रेसिप्रोकल टैरिफ है.
दरअसल अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया है जिसका असर शेयर मार्केट पर पड़ा है। अमेरिका ने चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46%, ताइवान पर 32% समेत लगभग 100 देशों में टैरिफ लगाया है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में टैरिफ वॉर छिड़ चुका है।
टैरिफ का असर ये होगा कि सामान महंगा हो जाएगा तो लोग खरीदारी नहीं करेंगे ये कम करेंगे. इसकी वज़ह से अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त हो सकती है।
इसके अलावा मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी गिर रही हैं। ये सब लक्षण कमजोर इकोनॉमिक एक्टिविटी के हैं. बाज़ार के एक्सपर्ट्स की मानें तो देश में इकोनॉमिक स्लोडाउन हो सकती है. बाज़ार में निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है. उधर भारत सरकार अभी अमेरिका के इस टैरिफ का अध्ययन कर रही है.


