दिल्ली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “विकसित दिल्ली सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम”का एलान किया है. इस योजना का उद्देश्य है किसी भी विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे युवाओं को दिल्ली सरकार के अलग अलग विभागों में ट्रेनिंग देना ताकि दिल्ली को एक स्मार्ट, स्वच्छ, और विकसित सिटी बनाया जा सके।
इस स्कीम के जरिए लगभग 300 उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रारंभिक/ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के तहत किया जाएगा। इन 300 उम्मीदवारों को बूट कैंप में भाग लेना होगा जिसमें जिसमें बूट कैंप के दौरान किसी विषय पर निबंध लिखने को दिया जाएगा. इसमें अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 150 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
क्या हैं आवश्यक योग्यताएं ?
- इस इंटर्नशिप स्कीम के लिए वे छात्र पात्र होंगे जो किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हों। उम्मीदवार के पास दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए. इससे संबंधित कागजात जैसे वोटर कार्ड या मतदाता सूची में नामांकन का पत्रा या फिर दिल्ली का कोई भी आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इंटरमीडिएट यानि 12वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए। आवेदन की तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://viksitdelhiyuva.org/ पर जाएं.
- रजिस्ट्रेशन लिंक 30 जून से शुरू होकर 10 जुलाई की आधी रात यानि 11:59 बजे तक खुला रहेगा।
- किसी भी तरह का कट/कॉपी और पेस्ट न करें। AI या चैट जीपीटी का उपयोग न करें।
- एक उम्मीदवार केवल एक बार आवेदन/पंजीकरण कर सकता है।
- सफल पंजीकरण के बाद, टाइमर शुरू हो जाएगा जिससे उम्मीदवार अधिकतम 300 शब्दों (विषयपरक) में 4 प्रश्नों के उत्तर दे सकेंगे.
- रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपने डाक्युमेंट्स को स्कैन करके रख लें क्योंकि इन्हें अपलोड करना होगा।
- आयु के सत्यापन के लिए छात्र पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, 12वीं का अंक प्रमाण पत्र और 10वीं का प्रमाण पत्र की एक प्रति पंजीकरण के दौरान अपलोड करनी होगी।
- सारी जानकारी भरने और आवश्यक डाक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद फार्म सबमिट करें।
इंटर्नशिप में क्या मिलेगा ख़ास ?
- इंटर्नशिप की पूरी अवधि (89 दिन) के दौरान इंटर्न 5 दिनों की छुट्टी के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक इंटर्न को प्रति माह 20,000 रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा, यानी उपस्थिति के अधीन पूरे कार्यकाल के लिए 60,000 रुपये।
- इंटर्नशिप के अंत में, इंटर्न संबंधित विभाग के एचओडी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले इंटर्न को संबंधित विभागाध्यक्ष/अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
- प्रारंभिक/स्क्रीनिंग परिणामों की घोषणा 21.07.2025 को की जाएगी। बूट कैंप का स्थान और समय जल्द ही आधिकारिक पोर्टल https://viksitdelhiyuva.org/ पर
पर घोषित किया जाएगा। - बूट कैंप 23.07.2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को किसी विषय पर निबंध लिखने के लिए कहा जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा मोड के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को निबंध लेखन के लिए एक विषय दिया जाएगा।
- निबंध लेखन में प्रदर्शन के आधार पर 150 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने मूल दस्तावेज लाने होंगे।
- अंतिम परिणाम 28.07.2025 को घोषित किया जाएगा।
- ज्वाइनिंग 01.08.2025 को शुरू होगी। इंटर्न को कार्यालय में शामिल होने के लिए 3 दिन का समय दिया जाएगा।
ज्यादा जानकारी के लिए
इस आधिकारिक लिंक https://viksitdelhiyuva.org/पर क्लिक करें
ख़बर पर संपादकीय
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इंटर्नशिप की ये स्कीम अच्छी है. इससे छात्रों को सरकार के अलग अलग विभागों में कार्यप्रणाली के बारे में जानने-समझने और सीखने को मिलेगा…इसके साथ ही में सरकारी अधिकारियों को भी अपने अंडर काम कर रहे युवाओं के विचार को सुनना चाहिए, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि विकसित दिल्ली बनाने के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।
इसके अलावा दिल्ली में बहुत से छात्र दिल्ली से बाहर के आकर पढ़ते हैं इसलिए छात्रों की पात्रता का आधार दिल्ली के मूल निवासियों के बजाय यूनीवर्सिटीज़ कॉलेजों में पढ़ने के प्रमाण को आधार बनाना चाहिए. इससे क्षेत्रवाद भी दूर होगा और सभी इस देश के युवा हैं तो सभी को बराबर का मौका भी मिलेगा.
सिलेक्शन प्रोसेस में ट्रांसपैरेंसी होनी चाहिए. सिर्फ टैलेंट और मेरिट के बेस पर ही उम्मीदवारों का चयन होना चाहिए. एक सबसे अच्छा कदम ये होगा कि इंटर्नशिप की इम्पाल्वबिलिटी से जोड़ दिया जाए। कहने का अर्थ है कि परफार्मेंस के आधार पर कंडीडेट्स को दिल्ली सरकार के संबंधित विभाग में वैकेंसी के मुताबिक कान्ट्रैक्स बेसिस पर नौकरी दी जाए। इससे काफी हद तक पढ़े लिखे वर्ग की बेरोजगारी कम होगी.


