📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

बिहार में पूरा हुआ पहले चरण के वोटर लिस्ट रिवीजन का काम..जमा हुए 1.69 करोड़ फॉर्म..चुनाव आयोग ने कहा..अफवाहों पर न दें ध्यान

बिहार में आने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं.  चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है. मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि कुछ लोगों के अफवाह फैलाए जाने के बावजूद एसआईआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

SHARE:

PC- Election Commission of India

नई दिल्ली (पीआईबी) . बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम मतदाताओं के सहयोग से जमीनी स्तर पर सही तरह से किया जा रहा है। 24 जून 2025 को जारी एसआईआर निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी की जाने वाले मतदाता सूची के प्रारूप में उन व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं।

पूरा हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण का काम

मतदाता 25 जुलाई, 2025 से पहले किसी भी समय अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद, यदि किसी दस्तावेज में कोई कमी है, तो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) दावा और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान उन मतदाताओं से ऐसे दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं, जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप में है।

चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के मुताबिक खबर लिखे जाने तक 1,69,49,208 गणना फॉर्म यानी 24 जून 2025 तक बिहार में कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं में से 21.46 प्रतिशत फॉर्म प्राप्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों में यानी कल शाम 6 बजे से, 65,32,663 गणना फॉर्म जमा किए गए हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अभी 19 दिन बाकी हैं। वहीं फॉर्म के अपलोड करने का काम भी तेजी से चल रहा है. अब तक लगभग 7.25 प्रतिशत फॉर्म अपलोड किए गए हैं।

कैसे डाउनलोड करें फॉर्म ? 

भरे हुए फॉर्म को मतदाता स्वयं ईसीआईनेट ऐप पर अपलोड कर सकते हैं वहं अपना फॉर्म चेक करने के लिए ईसीआई पोर्टल  https://voters.eci.gov.in/HomePage पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. इसके साथ-साथ ईसीआईनेट ऐप से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक 77,895 बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को गणना फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं और फार्म को एकत्रित भी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में, बीएलओ मतदाताओं की लाइव तस्वीरें ले रहे हैं और उन्हें अपलोड कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं को उनकी तस्वीरें क्लिक करवाने की परेशानी से छुटकारा मिल रहा है।

इसके अतिरिक्त, प्रक्रिया को सुचारु और समय पर पूरा करने के लिए 20,603 बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं। सरकारी अधिकारियों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस सदस्यों आदि सहित लगभग 4 लाख स्वयंसेवक भी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर तबके की आबादी की सुविधा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा, मतदाताओं को फॉर्म जमा करने में सुविधा प्रदान करने के लिए सभी 243 एसी, 963 एईआरओ, 38 डीईओ और राज्य के सीईओ को कवर करने वाले 239 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को जमीनी स्तर पर तैनात किया गया हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

(प्रेस रिलीज)

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी