📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

उत्तर प्रदेश के 465 स्कूलों पर गिरी गाज़…यूपी बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से मान्यता किया समाप्त…जानिए क्या है वजह?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बोर्ड से संबंद्ध लगभग 465 स्कूलों की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई में प्रयागराज के 25 स्कूल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यूपी बोर्ड ने किस आधार पर इन स्कूलों की मान्यता रद्द की है?

SHARE:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी बोर्ड ने नियमों की अनदेखी और लापरवाही बरतने वाले प्रदेश के 465 स्कूलों की मान्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द (De-recognize) कर दिया है।
यदि आप भी उत्तर प्रदेश में अपने बच्चे का एडमिशन कराने जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
  1. मान्यता की जांच: एडमिशन से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय या यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर जाकर स्कूल की मान्यता की स्थिति जरूर चेक करें।
  2. फर्जी स्कूलों से सावधान: कई बार मान्यता रद्द होने के बाद भी कुछ स्कूल अवैध रूप से एडिसन लेते हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक सकता है।
यूपी बोर्ड की इस कार्रवाई से साफ है कि अब कागजों पर चलने वाले या बिना छात्रों के दुकान खोलकर बैठे स्कूलों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें