📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

साउथ एशियन यूनीवर्सिटी (SAU) में असिस्टैंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी…ऐसे करें अप्लाई

सार्क देशों में भारत,अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, और श्रीलंका शामिल हैं। इन देशों के द्वारा साउथ एशियन यूनीवर्सिटी (SAU) की स्थापना 2010 में हुई थी। इस यूनीवर्सिटी का मुख्य कैंपस दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में स्थित है। कंम्प्युटर साइंस से लेकर मीडिया, आर्ट डिजाइन समेत कई विभागों के लिए असिस्टैंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन निकला है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

PC- SAU

नई दिल्ली. करियर डेस्क

साउथ एशियन यूनीवर्सिटी (SAU) की स्थापना का विचार भारत के द्वारा वर्ष 2005 में ढाका में आयोजित 13वें सार्क शिखर सम्मेलन के दौरान रखा गया था।

इसके तहत सार्क के सदस्य देशों को अपने संसाधनों को एकत्रित करके एक विश्वविद्यालय के रूप में आधुनिक शिक्षण केंद्र का निर्माण करना है जो सार्क क्षेत्र के प्रत्येक देश से आने वाले स्टूडेंट्स को विभिन्न विषयों में हॉयर एजुकेशन के विश्व स्तरीय शिक्षण और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराना है ।

कई विभागों के लिए निकली वैकेंसी

विश्वविद्यालय के द्वारा सार्क के सभी सदस्य देशों  और अन्य देशों से भी योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से कई शिक्षण पदों के लिए  आवेदन आमंत्रित किया है।

भारत के अलावा अन्य देशों से चयनित उम्मीदवारों को भारत में कार्य वीजा के लिए प्रायोजित किया जाएगा। वेतन भारतीय रुपये में दिया जाएगा।

कंम्प्युटर साइंस और इंजीनियरिंग, मीडिया, आर्ट और डिजाइन, मैनेजमेंट, फिजिक्स, कमेस्ट्री, इंग्लिश डिपार्टमेंट के लिए असिस्टैंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए वैकेंसी निकली है।

असिस्टैंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री के साथ नेट होना चाहिए। पीएचडी की वांछनीय योग्यता है। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री,नेट, पीएचडी होना चाहिए। और कम से कम 6 साल का अनुभव होना चाहिए।

वहीं प्रोफेसर की पोस्ट लिए संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री,नेट, पीएचडी होना चाहिए। और कम से कम 12 साल का अनुभव होना चाहिए।

सभी टीचिंग पोस्ट के लिए यूजीसी केयर, स्कोपस, पीयर रिव्युड जर्नल में रिसर्च पेपर का पब्लिकेशन भी होना चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मदवार ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए इस ऑफिशियल लिंक https://career.sau.int/ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करने के बाद सारी जानकारी भरें और मांगे गए डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें।

इन पदों के लिए परीक्षा फीस यूएस 20 डॉलर या भारतीय करेंसी में 1740 रुपए है जो कि ऑनलाइन तरीके से पेमेंट किया जा सकता है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक  पर क्लिक करें  

https://sau.int/wp-content/uploads/2025/12/DetailedAdvertisementAcademicPositions-final.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.