कोलकाता। प्रसार भारती ने कोलकाता दूरदर्शन में काम करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को कैजुअल असाइनमेंट बेसिस पर कार्य करना होगा। आइए जानते हैं किन किन पदों के लिए वैकेंसी निकली है
पोस्ट- ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
उम्र सीमा : अधिकतम 40 वर्ष
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
एक्सपीरियंस- ब्रॉडकास्टिंग मीडिया या डिजिटल मीडिया में कम से कम 1 साल का अनुभव, हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली भाषा और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए
कार्य: कार्यक्रम निर्माण से संबंधित कार्यों में सहायता करना
मानदेय: ₹2500 प्रति असाइनमेंट ( एक महीने मेंअधिकतम 7 असाइनमेंट यानि एक साल में 84)
2. पोस्ट- प्रोडक्शन असिस्टेंट (ग्राफिक्स)
उम्र: अधिकतम 40 वर्ष
आवश्यक योग्यता : विजुअल आर्ट्स/मल्टीमीडिया/डिज़ाइन/एनीमेशन/ग्राफिक्स में डिग्री या डिप्लोमा
अनुभव: किसी टीवी चैनल में वीडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव
कार्य: प्रोग्राम और न्यूज के लिए क्रिएटिव ग्राफिक्स और एनीमेटेड टेंप्लेट्स बनाना
मानदेय: ₹4500 प्रति असाइनमेंट (7 प्रति माह, 84 प्रति वर्ष)
3.एंकर/इंटरव्यूअर/कंपेयर
उम्र: अधिकतम 35 वर्ष
आवश्यक योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी भाषा में बेहतर संवाद कौशल
अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल मीडिया में 1 वर्ष का अनुभव
कार्य: विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने का कार्य
मानदेय: ₹3000 प्रति असाइनमेंट (7 प्रति माह, 84 प्रति वर्ष)
कैसे होगा सिलेक्शन?
निर्धारित योग्यता और एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच होगी जिसके आधार पर इंटरव्यु स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यु या टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को पैनल में शामिल कर लिया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई-
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म को भरें और आवश्यक एजुकेशनल, एक्सपीरियंस से संबंधित डॉक्युमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज को फॉर्म के साथ लगाएं और स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेज दें-
हेड ऑफ प्रोग्राम, दूरदर्शन केंद्र कोलकाता, 18/3 उदय शंकर सरानी, गोल्फ ग्रीन, कोलकाता, पिन- 700095
आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों को इस तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2025/12/Advertisement-signed.pdf



