एंटरटेनमेंट डेस्क.
अजय देवगन और सौरभ शुक्ला अभिनीत फिल्म Raid साल 2018 में रिलीज हुई थी. 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई थी. दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी.
अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट raid-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुश, सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर जैसे कलाकार हैं. आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर
रेड 2 का ट्रेलर रिव्यु
रेड यानि छापेमारी, अक्सर हम ख़बरों में सुनते हैं कि इंकम टैक्स, सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों ने भ्रष्ट नेता, व्यापारी या नौकरशाह के यहां छापेमारी करके करोड़ों रुपए बरामद किया. इस तरह की ख़बरों से फिल्म मेकर्स को एक अच्छी स्टोरी का आइडिया मिल जाता है.
अजय देवगन और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म रेड 2 का ट्रेलर बेहद शानदार है. ट्रेलर के पहले ही फ्रेम में अजय देवगन, अमय पटनायक के इंटेंस रोल में दिख रहे हैं.
इसके बाद फिल्म के ट्रेलर में रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर भी नज़र आती हैं. एक से बढ़कर एक डॉयलाग, बैकग्राउंड म्युज़िक ट्रेलर को दमदार बनाते हैं.
अजय देवगन अपने सरकारी कर्मचारियों के साथ वार कर रहे हैं तो विलेन का रोल प्ले कर रहे रितेश देशमुख अपने सधे हुए अंदाज में पलटवार कर रहे हैं.
Read Also – New Audio
रेड 2 होगी सुपरहिट ?
रेड 2 का ट्रेलर हर एक फ्रेम में प्रभावित करता है. ट्रेलर की सधी हुई एडिटिंग अच्छी लगती है जिसमें कि कुछ दिखाया गया और कुछ छिपाया गया. सिकंदर फिल्म के बॉक्स ऑफिस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रेड 2 फिल्म से बेहद उम्मीदें हैं.
खैर अब तो ये फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है. उसके बाद ही पता चलेगा कि अजय देवगन की ये मूवी शैतान फिल्म की तरह सुपरहिट साबित होगी या फिर मैदान या औरों में कहां दम था की तरह फ्लॉप.
मूवी का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें
सौजन्य से- T Series


