📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

मुद्रा योजना के 10 वर्ष हुए पूरे…पीएम मोदी ने कहा अपने सपनों को न छोड़ें अधूरे

SHARE:

मु्द्रा योजना के लाभार्थियों से बात करते पीएम मोदी p PC-PIB

नई दिल्ली. (पीआईबी). मुद्रा योजना के एक दशक पूरे हो गए हैं. इस अवसर पीएम मोदी ने इस योजना के लाभार्थियों से बात की है. लाभार्थियों ने बताया कि कैसे इस योजना के माध्यम से उनका जीवन संवर गया है. आइए जानते हैं मुद्रा योजना के बारे में

मुद्रा योजना से अपने सपने करें साकार 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर इसके लाभार्थियों को बधाईयां दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने का उत्‍सव मना रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना से बहुत से साधारण वर्ग के लोगों को अपना बिजनेस शुरू करने में मदद मिली है. कोई भी अपने सपने को साकार करने के लिए इस योजना का लाभ ले सकता है.

इस योजना से समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ता है. उन्होंने इस अवसर पर सोशल मीडिया में लिखा

“आज जब हम मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर काम कर रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं, जिनके जीवन में इस योजना के कारण परिवर्तन आया है। इस दशक में, मुद्रा योजना ने कई सपनों को यथार्थ में बदला है, जिनकी पहले वित्तीय सहायता के माध्‍यम से आगे बढ़ने में उपेक्षा की जाती थी, ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता के माध्‍यम से सशक्त बनाया है। यह दर्शाता है कि भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है”

मुद्रा योोजना के तहत लाभ पाने वालों में से ज्यादातर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों के लोग हैं, इसके अलावा इस योजना के तहत सबसे अधिक यानि लगभग 70 प्रतिशत से महिलाएं हैं. इस योजना के तहत ये लोग नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले व्यापारी बन रहे हैं.

क्या है मुद्रा योजना?

मुद्रा यानि MUDRA जिसका फुल फॉर्म होता है Micro Units Development and Refinance Agency . ये योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू हुई थी जिसका उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर अपने रोजगार के तहत बनाना है.

ये योजना छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हुई है. इस योजना के तहत अब तक लगभग ₹33.65 लाख करोड़ के लोन दिए जा चुके हैं.

यह योजना तीन श्रेणियों में लोन देती है. ये श्रेणियां हैं शिशु, किशोर, और तरुण के तहत जिसके तहत क्रमश: 50 हज़ार, 5 लाख और 10 लाख तक का लोन मिलता है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी