नई दिल्ली। करियर डेस्क
प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र, कोलकाता में विभिन्न श्रेणियों में Casual Assignees के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती नियमित नौकरी के बजाय assignment basis पर पैनल तैयार करने के लिए है। योग्य उम्मीदवारों को कार्यक्रमों की आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर assignment दिया जाएगा।
किन पदों के लिए बनेगा पैनल?
इस भर्ती में Archive Assistant, Post Production Assistant (Graphics), Post Production Assistant (Editing), Video Assistant, Social Media Editor, C.G. Operator, Resource Person (Programme), Resource Person (Lighting Assistant) और Broadcast Assistant (Commercial) जैसी 9 श्रेणियां शामिल हैं।
1. Archive Assistant
इस पद पर चयनित अभ्यर्थी को कंटेंट आर्काइविंग और उससे जुड़े आधिकारिक कार्यों में सहायता करनी होगी।
योग्यता:
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation
-
MS Excel सहित कंप्यूटर का ज्ञान
-
बंगाली और अंग्रेजी भाषा में दक्षता
-
Broadcasting, Electronic/Digital Media या Digital Archive में एक वर्ष का अनुभव वांछनीय
पारिश्रमिक: ₹2,500 प्रति assignment, अधिकतम 7 assignment प्रति माह।
2. Post Production Assistant – Graphics
इस श्रेणी में कार्यक्रमों और समाचारों के लिए Graphics तथा Animated Templates तैयार करने का कार्य होगा।
योग्यता: Multimedia Animation/Motion Graphics में Degree या Diploma। TV/Doordarshan/Video Programme Production में दो वर्ष का अनुभव वांछनीय है।
पारिश्रमिक: ₹4,500 प्रति assignment।
3. Post Production Assistant – Editing
उम्मीदवार को नियमित कार्यक्रमों और promos की video editing करनी होगी।
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Video Editing में Professional Degree/Diploma तथा नवीनतम editing software का ज्ञान। विज्ञापन में DaVinci जैसे software का उदाहरण दिया गया है।
पारिश्रमिक: ₹3,500 प्रति assignment।
4. Video Assistant
इस पद पर स्टूडियो या स्टूडियो के बाहर कार्यक्रमों की shooting/recording का कार्य करना होगा।
योग्यता: Videography/Motion Picture Photography में Professional Degree/Diploma। TV/Doordarshan Programme में दो वर्ष का अनुभव वांछनीय है।
पारिश्रमिक: ₹5,000 प्रति assignment।
5. Social Media Editor
Social Media Editor को विभिन्न social media platforms संभालने और उनके लिए content तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।
योग्यता: Graduation के साथ Media Science/Multimedia & Animation/Digital Marketing में Degree या Diploma। किसी media house में Professional Social Media Page Handling या Digital Marketing का कम से कम एक वर्ष का अनुभव आवश्यक है। SEO का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
पारिश्रमिक: ₹3,000 प्रति assignment।
6. C.G. Operator
C.G. Operator को बंगाली भाषा में online graphic templates और scroll messages तैयार करने होंगे।
योग्यता: Graduation तथा बंगाली में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट typing speed। Computer Graphics/Graphic Designing का verifiable certificate वांछनीय है।
पारिश्रमिक: ₹2,000 प्रति assignment।
7. Resource Person – Programme
इस पद पर Programme Production और उससे जुड़े विभिन्न आधिकारिक कार्यों में सहायता करनी होगी।
योग्यता:
-
Class XII + TV/Doordarshan Programme Production एवं Coordination में 3 वर्ष का अनुभव, या
-
Graduation के साथ Radio & TV Programme Production/Mass Communication/Journalism में Professional Diploma।
Studio Floor Management का अनुभव वांछनीय है।
पारिश्रमिक: ₹3,000 प्रति assignment।
8. Resource Person – Lighting Assistant
इस भूमिका में Cameraperson की सहायता करना तथा production के दौरान lighting arrangement में सहयोग करना होगा।
योग्यता: विज्ञापन में Class XII के साथ TV/Doordarshan Programme Production एवं Coordination में 3 वर्ष का अनुभव अथवा Graduation के साथ संबंधित Professional Diploma का प्रावधान है। इसके साथ Film/TV Industry में Lighting Arrangement का अनुभव आवश्यक बताया गया है।
पारिश्रमिक: ₹3,000 प्रति assignment।
9. Broadcast Assistant – Commercial
इस पद पर accounts और commercial-related work में सहायता करनी होगी।
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Commerce में Graduation और Computer Proficiency। Accounts में एक वर्ष का अनुभव तथा Advanced Excel और Tally का ज्ञान वांछनीय है।
पारिश्रमिक: ₹2,500 प्रति assignment।
कैसे होगा सिलेक्शन-
उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। चयन में संबंधित श्रेणी के अनुसार Skill Test, Written Test या Personality Test शामिल हो सकता है।
कितने एसाइनमेंट मिलेंगे ?
विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लिए ₹2,000 से ₹5,000 प्रति assignment तक पारिश्रमिक निर्धारित है। एक महीने में अधिकतम 7 assignments और एक वर्ष में अधिकतम 84 assignments दिए जा सकते हैं।
हालांकि assignment की संख्या कार्यक्रमों की जरूरत पर निर्भर करेगी और empanelment से किसी निश्चित संख्या में assignments मिलने का अधिकार नहीं मिलता।
विज्ञापन के अनुसार empanelled candidates को Doordarshan Kendra की आवश्यकता और उनकी उपलब्धता के आधार पर assignment दिया जाएगा। एक assignment में 2-3 दिन तक लग सकते हैं।
Empanelment से उम्मीदवार को भविष्य में प्रसार भारती में किसी नियमित पद पर चयन का कोई स्वतः अधिकार नहीं मिलता।
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवारों को केवल Google Form के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन के अनुसार किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस गूगल फॉर्म के जरिए करें अप्लाई
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSetLx_xYlZrHvu0IXzqhIWTmxYpLwVYZ0ZflY7dZqRuKmIJig/viewform
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे तक
पूरी जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/09/advertisement-revised.pdf
Post Views: 148





