नई दिल्ली। करियर डेस्क
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक स्वायत्त संगठन है, जो देश में पुस्तकों के प्रकाशन और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करता है।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust, India) ने हिंदी भाषा और प्रकाशन क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए दो महत्वपूर्ण संविदात्मक पदों पर भर्ती निकाली है।
पद- असिस्टेंट एडिटर (हिंदी)
योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। हिंदी में एमए/एम.फिल. को वांछनीय योग्यता के रूप में रखा गया है। जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में डिग्री रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
अनुभव- इस पद के लिए किसी प्रतिष्ठित प्रकाशन गृह में 3 से 4 वर्ष का एक्सपीरियंस मांगा गया है। उम्मीदवार को पांडुलिपि मूल्यांकन, कमीशनिंग, कॉपी एडिटिंग और प्रूफरीडिंग जैसे कार्यों का अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा हिंदी भाषा में संपादन, भाषा-संशोधन और प्रूफरीडिंग की अच्छी समझ अपेक्षित है। कला शिक्षा/प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि तथा ग्राफिक्स से संबंधित आईटी सॉफ्टवेयर का ज्ञान अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।
आयु सीमा- इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है और पारिश्रमिक ₹60,000 से ₹80,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
पद- एडिटोरियल असिस्टेंट
योग्यता और अनुभव- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कीडिग्री अनिवार्य है। संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री को वांछनीय योग्यता बताया गया है।
उम्मीदवार के पास किसी प्रकाशन गृह के संपादकीय विभाग में कम से कम एक वर्ष का एक्सपीरियंस होना चाहिए। अनुवाद, कॉपी एडिटिंग, प्रूफरीडिंग तथा अच्छे लिखित और मौखिक संचार कौशल को महत्वपूर्ण माना गया है। पत्रिका प्रकाशन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।
इसके अलावा Adobe PageMaker, InDesign, DTP composing और typesetting जैसे कंप्यूटर अनुप्रयोगों का ज्ञान अपेक्षित/वांछनीय अनुभव का हिस्सा है।
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और पारिश्रमिक ₹45,000 से ₹55,000 प्रतिमाह है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
Assistant Editor (Hindi) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यु के माध्यम से किया जाएगा।
Editorial Assistant (Hindi) के लिए भर्ती नोटिस में निर्धारित पात्रता और अनुभव के आधार पर आवेदन लिए जाएंगे तथा चयन प्रक्रिया NBT के प्रावधानों के अनुसार होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिस में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
अप्लाई करने की लास्ट डेट
NBT की आधिकारिक Career page पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार:
-
Assistant Editor (Hindi): आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे है।
-
Editorial Assistant (Hindi): आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NBT की आधिकारिक वेबसाइट के Career सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।
Assistant Editor (Hindi) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें-
Editorial Assistant (Hindi) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें-
Post Views: 10






