📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पीएम ने J&K को दिया बड़ा उपहार…चिनाब-अंजी ब्रिज के खोले द्वार…कश्मीर में बढ़ेगी विकास की रफ्तार..पाक पर करारा प्रहार

कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश अब रेल नेटवर्क से जुड़ गया है. कश्मीर तक ट्रेन पहुंचने से विकास के नए रास्ते खुलेंगे, पीएम मोदी ने चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से कश्मीर में कायाकल्प होने जा रहा है. इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान को एक बार फिर चेतावनी देते हुए क्या कहा, आइए जानते हैं.

SHARE:

चिनाब पुल में तिरंगा लहराते पीएम मोदी PC-PIB

कटरा (जम्मू कश्मीर) : आज का दिन न सिर्फ जम्मू कश्मीर के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा दिन है. घाटी की खूबसूरती देखने लोग अब देश के किसी कोने से कश्मीर जा सकेंगे. विकास के रास्ते पर चलते हुए आतंकियों का विनाश भी होगा.

पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर किया वार- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया. ये पुल अपने आप में अद्भुत और अद्वितीय है. कुतुबमीनार और एफिल टॉवर से भी ऊंचे इस पुल को बनाने में हमारे इंजीनियर्स ने कमाल किया है.

पीएम मोदी ने इस अवसर कहा कि आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता से जुड़ा ये कार्यक्रम है. माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है.

पीएम ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी देश ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर वार किया. उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने टूरिस्ट पर हमला किया.

‘चुनौती को दिया चुनौती’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा,

“उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन परियोजना…ये सिर्फ एक परियोजना भर का नाम नहीं है, यह जम्मू-कश्मीर की नई शक्ति की पहचान है. थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करने का अवसर मिला. आज जम्मू-कश्मीर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें मिलीं… 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देंगी…”

उन्होंने कहा कि ये इस प्रोजेक्ट ने हमारे सरकार के कार्यकाल में गति पकड़ी है. इस प्रोजेक्ट के रास्ते में कई मुश्किलें आईं, मौसम की परेशानी आई, पहाड़ों से पत्थर गिरते रहे… ये प्रोजेक्ट पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना जिसका परिणाम है कि ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ. इससे अब जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास की गति में तेजी आएगी.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.