नई दिल्ली। करियर डेस्क
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM), के द्वारा कंसलटेंट (कंटेंट क्रिएशन) की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया जाएगा।
पद– कंसलटेंट (कंटेंट क्रिएशन)
पदों की संख्या-01
विंग– मीडिया विंग
मासिक वेतन: ₹75,000/-₹1,00,000 प्रति माह (इंटरव्यु के समय कंडीडेट के एक्सपीरियंस और नॉलेज के बेस पर सैलरी निर्धारित की जाएगी
अनुबंध की अवधि: अधिकतम 5 वर्ष (प्रारंभ में 3 वर्ष के लिए नियुक्ति होगी, जिसके बाद संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर 6-6 महीने के विस्तार के साथ इसे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है।)
आवश्यक योग्यता (Academic Qualification):
-
अनिवार्य (Essential): पत्रकारिता (Journalism) या जनसंचार (Mass Communication) में स्नातकोत्तर (Post Graduation Degree)।
-
वांछनीय (Desirable): स्नातकोत्तर डिग्री में 60% या उससे अधिक अंक।
अनुभव (Work Experience):
-
अनिवार्य (Essential):
-
केंद्र/राज्य सरकार के संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU), स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies), शोध या प्रशिक्षण संस्थानों में कंटेंट क्रिएशन में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
-
टेलीविजन लेखन, सोशल मीडिया कंटेंट, कैप्शन्स, जीएफएक्स (GFX) इनपुट आदि की अच्छी समझ।
-
-
वांछनीय (Desirable):
-
आपदा प्रबंधन, सरकारी या प्रशिक्षण संस्थानों में कंटेंट क्रिएशन और प्रूफरीडिंग का पूर्व अनुभव।
-
-
आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष।
-
भाषा ज्ञान: हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखने और बोलने में निपुणता आवश्यक है।
प्रमुख जिम्मेदारियाँ (Key Job Responsibilities)
कंसलटेंट (कंटेंट क्रिएशन) NIDM के मीडिया विंग में कार्य करेंगे। मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल हैं:
-
सामग्री निर्माण: प्रेस विज्ञप्ति, भाषण, ब्रोशर, पोस्टर, लीफलेट, प्रेजेंटेशन और मीडिया ब्रीफ तैयार करना व संपादित करना।
-
मल्टीमीडिया कंटेंट: आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर वीडियो, पॉडकास्ट, रेडियो कार्यक्रमों और जागरूकता पहलों के लिए स्क्रिप्ट बनाना।
-
डिजिटल व पारंपरिक मीडिया प्रबंधन: सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर संस्थान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना।
-
ऑडियो-विजुअल प्रोडक्शन: स्टूडियो आधारित प्रोडक्शन, लेक्चर्स, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्रीज और ई-लर्निंग मॉड्यूल की रिकॉर्डिंग व स्क्रिप्टिंग का समन्वय करना।
-
संपादन एवं गुणवत्ता: NIDM के प्रकाशनों, रिपोर्ट्स और न्यूजलेटर्स की प्रूफरीडिंग और एडिटिंग करना।
कब होंगे वॉक-इन-इंटरव्यू?
-
इंटरव्यू की तिथि: 18 अगस्त 2026
-
रिपोर्टिंग समय: सुबह 09:30 AM से 10:00 AM
-
स्थान: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM),
प्लाट नं. 15, पॉकेट-3, ब्लॉक-बी, सेक्टर-29,
रोहिणी, दिल्ली – 110042.
कैसे करें आवेदन ?
-
इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन अपना बायोडाटा (CV), निर्धारित आवेदन फॉर्म (विज्ञापन के साथ संलग्न) भरकर लाना होगा।
-
सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates & Mark Sheets) तथा उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी (Photocopies) साथ लाएँ।
-
पहचान के लिए एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य है।
-
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://nidm.gov.in/pdf/recruitment/TOR-%20Consultant%20(content%20Creation).pdf
Post Views: 118




