नई दिल्ली। करियर डेस्क
पब्लिक पॉलिसी, सुशासन, प्रशासन, विकास और सामाजिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार की Chief Minister’s Good Governance Associates (CMGGA) Programme 2026 एक महत्वपूर्ण प्रोग्राम है।
क्या है CMGGA Programme?
यह एक एक साल का फुल-टाइम पेड फेलोशिप प्रोग्राम है। इसके तहत चयनित युवाओं को सरकार और जिला प्रशासन के साथ मिलकर वास्तविक प्रशासनिक एवं विकास संबंधी चुनौतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा।
इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि Associates को केवल सैद्धांतिक स्तर पर पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस समझने के बजाय जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन को समझने का अवसर मिलेगा।
फेलोशिप के दौरान Associates को विभिन्न सरकारी विभागों और जिला प्रशासन के साथ काम करने, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय करने तथा शासन से जुड़ी समस्याओं के लिए डेटा आधारित समाधान तैयार करने का अवसर मिल सकता है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इस प्रोग्राम के तहत चयनित युवाओं को ₹90,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम से जुड़े कार्यों के लिए यात्रा खर्च भी कवर किया जाएगा। फेलोशिप की अवधि एक वर्ष होगी और इसमें प्रतिभागियों से पूर्णकालिक योगदान की अपेक्षा की जाएगी।
प्रमुख ज़िम्मेदारियां
CMGGA Programme के दौरान चयनित उम्मीदवारों को प्रमुख रूप से निम्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिलेगा-
-
डेटा आधारित गवर्नेंस समाधान तैयार करना
-
सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन को समझना
-
जमीनी स्तर पर समुदाय-केंद्रित पहल विकसित करना
-
जिला प्रशासन के साथ समन्वय करना
-
संस्थागत क्षमता निर्माण में योगदान देना
-
सरकारी विभागों एवं हितधारकों के साथ काम करना
-
विकास एवं प्रशासन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का समाधान तलाशना
आवश्यक योग्यता और उम्र सीमा?
-
उम्मीदवार की आयु 30 जून 2026 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
उम्मीदवार के पास 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ स्नातक डिग्री और कम से कम एक वर्ष का फुल-टाइम कार्य अनुभव होना चाहिए अथवा उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित संस्थान से पोस्टग्रेजुएट डिग्री/PG डिप्लोमा होना चाहिए।
-
उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
-
चयनित उम्मीदवार को कार्यक्रम के लिए पूर्णकालिक रूप से उपलब्ध रहना होगा।
कैसे करें अप्लाई?
CMGGA Programme 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://cmgga.inके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उम्मीदवारों को यह समझने का अवसर मिलता है कि सरकारी नीतियां और योजनाएं केवल कागज पर तैयार होने के बाद समाप्त नहीं होतीं, बल्कि उन्हें जिला और समुदाय स्तर तक पहुंचाने के लिए किस तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया, डेटा, समन्वय और जमीनी हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
Post Views: 84




