यदि आप गवर्नमेंट सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। गुजरात सरकार के विभागों के साथ काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
क्या है सरदार पटेल गुड गवर्नेंस मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम
सरदार पटेल गुड गवर्नेंस मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2027-28 गुजरात सरकार की एक विशेष फेलोशिप योजना है, जिसका उद्देश्य युवा एवं अनुभवी पेशेवरों को सरकारी विभागों के साथ काम करने का अवसर प्रदान करना है।
इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवार शासन-प्रशासन, नीति निर्माण, जनसेवा और विकास परियोजनाओं में योगदान दे सकेंगे
कितनी मिलेगी फेलोशिप
फेलोशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹1,00,000 दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ₹10,000 प्रतिमाह लीव ट्रैवल अलाउंस (LTA) के रूप में मिलेंगे।
क्या है आवश्यक योग्यता ?
इस फेलोशिप के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित पात्रता इस प्रकार है:
-
उम्मीदवार किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना चाहिए।
-
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
-
कम से कम 3 वर्ष का पेशेवर कार्य अनुभव होना चाहिए।
-
अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
-
आयु की गणना 15 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
इन क्षेत्रों में काम करने का मिलेगा अवसर
चयनित फेलो को गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के साथ काम करने और निम्नलिखित क्षेत्रों में योगदान देने का अवसर मिलेगा:
-
नीति निर्माण एवं क्रियान्वयन
-
सार्वजनिक सेवा वितरण
-
सुशासन एवं प्रशासन
-
सरकारी कार्यक्रमों का प्रबंधन
-
विकासोन्मुखी परियोजनाएं
आवेदन की अंतिम तिथि
इस फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:
-
फेलोशिप कार्यक्रम: 2027-28
-
कुल पद: 47
-
मासिक वित्तीय लाभ: ₹1,00,000 + ₹10,000 LTA
-
न्यूनतम कार्य अनुभव: 3 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2026
-
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार गुजरात सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट: https://spggcmf.gujarat.gov.in/
-
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://ojas.gujarat.gov.in/
Views: 64






