📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ एलान..जानिए ’12वीं फेल’ किस ‘जवान’ को मिला बेस्ट एक्टर का सम्मान?

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का महत्व बॉलीवुड में सबसे अधिक माना जाता है. इस साल यानि 2025 के लिए इन प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. इन अवॉर्ड्स के लिए बनी ज्यूरी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन पुरस्कारों का एलान किया गया। आइए जानते हैं किस सुपर स्टार को पहली बार बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है?

SHARE:

शाहरुख खान और विक्रांस मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली. भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विजेताओं के नामों का एलान किया ।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स- ये है विनर्स की लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख़ ख़ान को अपने 30 साल से ज्यादा लंबे करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जवान फिल्म के लिए मिला. वहीं उनके साथ 12वीं फेल जैसी शानदार फिल्म में जानदार अभिनय करने वाले विक्रांत मैसी को भी पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करने वाली रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड  मिला। विकी कौशल की ‘ सैम बहादुर’ को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार मिला .

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल – अ जैकफ्रूट मिस्ट्री (सान्या मल्होत्रा स्टारर)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: सुकृति वेणु बंदरेद्दी (गांधी तथा चेट्टू), कबीर खंदारे (जिप्सी), तृषा थोसार, श्रीवानस, भार्गव (नाल 2)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: विजयराघवन (पुक्कलम)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जानकी बोदीवाला (वश), उर्वशी (Ullozhukku)
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: बेबी (तेलुगू), पार्किंग (तमिल)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन : द केरल स्टोरी
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (ढिंढोरा बाजे रे – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन: बालगाम (तेलुगू)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन (मेल): पीवीएन एस रोहित (बेबी – तेलुगू)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायन (फीमेल): शिल्पा राव (चलिया)
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम: सैम बहादुर
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर: एनिमल
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: 2018: एवरीवन इज अ हीरो
  • सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग: पुक्कलम (मलयालम)
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी