📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

29 मई से शुरू होगा “विकसित कृषि संकल्प अभियान”..कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

कृषि मंत्रालय का उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। हमारे देश की लगभग 145 करोड़ की आबादी में सबको भरपूर खाद्यान, फल और सब्जियां मिले..इसको ध्यान में रखते हुए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरूआत की गई है.

SHARE:

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के बारे में जानकारी देते कृषि मंत्री...PC-PIB

नई दिल्ली. (पीआईबी) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 29 मई से देशव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जाएगा।

दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में उन्होंने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का अभियान चल रहा है और विकसित भारत के लिए विकसित कृषि, विकसित खेती और समृद्ध किसान जरूरी है।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है उद्देश्य

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की जान है, ये रीढ़ की हड्डी के समान है. देश की लगभग आधी आबादी के लिए रोजगार का साधन खेती-किसानी से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि कृषि देश की खाद्य सुरक्षा का आधार है। हमारे देश की लगभग 145 करोड़ की आबादी में सबको भरपूर खाद्यान मिले, सब्जियां व फल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, किसानों की आय बढ़े. इन्हीं सब उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ये अभियान चलाया जा रहा है।

छह सूत्रीय रणनीति पर होगा काम

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने छह सूत्रीय रणनीति बनाई है- एक उत्पादन बढ़ाना, दूसरा- उत्पादन लागत घटाना, तीसरा- उत्पादन के ठीक दाम देना, चौथा- प्रकृतिक आपदाओं में नुकसान हो जाएं तो भरपाई करना पांचवां- कृषि का विविधीकरण, उसके साथ-साथ वैल्यू एडिशन, फूड प्रोसेसिंग बाकी सारी चीजें और एक बहुत महत्वपूर्ण काम है- प्राकृतिक खेती, जैविक खेती बढ़ाने की दिशा में सोचना।

प्रेस रिलीज

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.