📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम रहेगा जारी…जानिए क्या है सेना की तैयारी?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर जारी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध विराम 18 मई तक रहने की ख़बरों का सेना ने खंडन किया है. मीडिया की ऐसी रिपोर्टों को खारिज किया गया है। आइए जानते हैं कि सेना की अब क्या तैयारी है?

SHARE:

भारतीय सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कल समाप्त होने का दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। सेना के अनुसार 18 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं थी। ​12 मई को महानिदेशकों के बीच बातचीत में तय किए गए संघर्ष विराम को जारी रखने की कोई समाप्ति तिथि नहीं है।

दोनों देशों के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की पिछली वार्ता 12 मई को हुई थी। वार्ता के दौरान, दोनों पक्ष ने एक भी गोली नहीं चलाने या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की थी। इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.