📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

आकाशवाणी दिल्ली में अंग्रेजी न्यूजरीडर की निकली वैकेंसी…जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें अप्लाई?

प्रसार भारती ने आकाशवाणी दिल्ली के समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी) के लिए अंग्रेजी न्यूज रीडर्स की कैजुअल बेसिस पर वैकेंसी निकाली है. आकाशवाणी जिसे आम बोलचाल की भाषा में आल इंडिया रेडियो भी कहा जाता है. एफएम गोल्ड चैनल में हर घंटे हिंदी और अंग्रेजी के समाचारों का प्रसारण होता है. आइए जानते हैं कि इस वैकेंसी के लिए क्या है योग्यता, कैसे करें आवेदन, कैसे होगा सिलेक्शन

SHARE:

Pic Credit- AIR Delhi

नई दिल्ली. प्रसार भारती की स्थापना 15 नवंबर 1997 को हुई थी. आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए प्रसार भारती समय समय पर वैकेंसी निकालता रहता है. आकाशवाणी जिसे आम बोलचाल की भाषा में आल इंडिया रेडियो भी कहा जाता है. एफएम गोल्ड चैनल में हर घंटे हिंदी और अंग्रेजी के समाचारों का प्रसारण होता है. इसके अलावा संस्कृत, उर्दू के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी समाचारों का प्रसारण होता है.

अंग्रेजी न्यूज रीडर्स की के लिए आवेदन- दिल्ली के समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी) के लिए अंग्रेजी न्यूज रीडर्स की कैजुअल बेसिस पर वैकेंसी निकाली है. कैजुअल बेसिस में एक महीने में अधिकतम 6 ड्यूटी मिलती है. इसके लिए दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग ही अप्लाई कर सकते हैं. सरकारी सेवा वाले अभ्यर्थियों को एनओसी देनी पड़ेगी.

क्या है योग्यता और उम्र सीमा?

इस पद हेतु अंग्रेजी एक मेन सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन या फिर  पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन (बीजेएमसी या बीए-जेएमसी) या फिर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन  जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में होनी चाहिए. अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है. हिंदी सामान्य स्तर की और अंग्रेजी में विशेष स्तर का लिखना, पढ़ना और बोलना आना चाहिए.

उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए.

फीस-

जनरल कंडीडेट्स के लिए 354 रु. (जीएसटी मिलाकर) और एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 266 रुपए का डीडी PB: DG, (News), NSD, AIR, DELHI के नाम पर देय होगा. आन-लाइन तरीके से भी ये फीस जमा की जा सकती है. इससे संबंधित बैंक डिटेल्स ये है. बैंक- स्टेट बैंक, ब्रांच- पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली, अकाउंट नंबर-11084233458, आईएफएससी कोड-SBIN0070691. आन-लाइन तरीके से पेमेंट करने की रसीद भी अपलीकेशन फार्म के साथ अटैच करना होगा.

कैसे करें अप्लाई-?

अप्लाई करने के लिए निर्धारित फार्म को भरकर अपने एजुकेशनल डाक्युमेंट्स को लगाकर स्पीड पोस्ट इस पते पर कर दें-  प्रशासनिक अधिकारी, न्यूज सर्विसेज डिविजन, कमरा नं- 221, नवप्रसारण भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001

कैसे होगा सिलेक्शन?

इन पदों पर सिलेक्शन तीन चरणों में होंगे। अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी, इसके बाद आडिशन यानि वायस टेस्ट होगा और फिर इंटरव्यु के आधार पर चयन होगा. ध्यान रहे कि टेस्ट या इंटरव्यु के लिए टीए डीए देय नहीं होगा।

कब तक करें आवेदन ?

आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 है. अभ्यर्थियों को समय से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है.

ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें https://www.newsonair.gov.in/wp-content/uploads/2025/07/Engagement-nsd-Akashvani-07-07-2025.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.