ईशवी सिंह, करियर डेस्क
नई दिल्ली। CERN Studentship उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने, नई तकनीकों को समझने और अपने करियर को बेहतर दिशा देने का मौका मिलेगा।
क्या है CERN Studentship ?
स्विट्जरलैंड में स्थित CERN (European Organization for Nuclear Research) दुनिया के सबसे बड़े और जाने माने वैज्ञानिक संस्थानों में से एक है। यहां रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया है ।
CERN Technical Studentship Program के तहत छात्रों को संस्थान में न ही सिर्फ प्रैक्टिकल अनुभव हासिल का बल्कि आधुनिक तकनीके सीखने का मौका भी मिलेगा।
इस प्रोग्राम के जरिए इंजीनियरिंग, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस और अन्य STEM फील्ड से जुड़े छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अनुभव हासिल कर पाएंगे।
क्या है आवश्यक योग्यता और पात्रता ?
CERN Studentship के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को इन बातों का ध्यान आवश्यक तौर पर रखना होगा
-
CERN के सदस्य देश का नागरिक होना जरूरी है। भारत भी CERN का एसोसिएट सदस्य है, इसलिए भारतीय छात्र इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
आवेदक ने अपने कोर्स की कम से कम 18 महीने की पढ़ाई पूरी कर ली होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रों को स्टूडेंट के तौर पर अपने कोर्स में जुड़े रहना जरूरी है।
-
इस प्रोग्राम के लिए अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा की अच्छी समझ होना भी जरूरी है।
-
इस स्टूडेंटशिप के तहत अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों के लिए अवसर उपलब्ध हैं जिसके अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्र आते है- Applied Physics, Civil Engineering, Data Science और Data Analytics, Electrical Engineering, Mechanical Engineering, Software Engineering, IT, Mathematics आदि।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
CERN Studentship के लिए चुने गए छात्रों को हर महीने लगभग 3486 स्विस फ्रैंक (लगभग ₹4 लाख) तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को हेल्थ इंश्योरेंस, छुट्टियां. इंटरनेशनल वर्क एक्सपीरियंस जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक छात्र CERN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता के अनुसार स्टूडेंटशिप प्रोग्राम चुन सकते हैं।
आवेदन के दौरान छात्रों को CV और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद CERN द्वारा उम्मीदवारों की समीक्षा की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून है।
ज्यादा जानकारी और एप्लिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://careers.cern/programmes/technical-studentship/
Post Views: 110




