📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी..₹1.50 लाख है सैलरी..ऐसे करें अप्लाई

RBI Young Professionals Notification 2026: यदि आप बैंकिंग सेक्टर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो देश के सेंट्रल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि आरबीआई से जुड़ने का अच्छा अवसर है। आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स के 12 पदों पर वैकेंसी निकाली है। सिलेक्शन के लिए कोई परीक्षा नहीं देना होगा। केवल इंटरव्यू के आधार पर कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर 3 साल के लिए सिलेक्शन होगा जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सिलेक्टेड कंडीडेट को 1.50 रु. प्रति माह मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या है जानें योग्यता और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
यदि आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप अपने करियर की शुरूआत देश के केंद्रीय बैंक के साथ कर सकते हैं।
दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India – RBI) ने यंग प्रोफेशनल्स (Young Professionals – YP) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
एक नज़र…वैकेंसी पर
विवरण
महत्वपूर्ण जानकारी
संगठन का नाम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
पद का नाम
यंग प्रोफेशनल (Young Professional – YP)
कुल वैकेंसी
12 पद
नौकरी का प्रकार
कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (Contractual Basis)
शुरुआती कार्यकाल
03 वर्ष (परफॉर्मेंस के आधार पर 5 साल तक विस्तार संभव)
मासिक स्टाइपेंड
₹1,50,000 प्रति माह
जॉब लोकेशन
मुंबई (Mumbai)
आवेदन की अंतिम तिथि
06 जुलाई 2026
किन स्पेशलाइज्ड क्षेत्रों (Domains) में है नौकरी
आरबीआई ने अलग-अलग 12 विभागों/क्षेत्रों के लिए 1-1 पदों पर आवेदन मांगे हैं:
  1. साइबर सिक्योरिटी और आईटी रिस्क (Cyber Security & IT Risk)
  2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI)
  3. क्वांटम टेक्नोलॉजी (Quantum Technology)
  4. डेटा एनालिसिस (Data Analysis)
  5. क्लाइमेट चेंज रिस्क और सस्टेनेबल फाइनेंस (Climate Change Risk)
  6. क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स और रेगुलेटरी पॉलिसी
  7. पेमेंट इकोसिस्टम (Payment Ecosystem)
  8. डोमेस्टिक और क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम पॉलिसी रिसर्च
  9. पॉलिसी एनालिटिक्स (Department of Supervision)
  10. वित्तीय बाजार (Financial Markets)
  11. डेटा एनालिटिक्स और पॉलिसी रिसर्च
  12. पॉलिसी एंड रिसर्च (DEPR)
आवश्यक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
विभिन्न पदों के लिए योग्यताएं अलग-अलग हैं। मुख्य रूप से उम्मीदवारों के पास संबंधित स्ट्रीम (जैसे- Computer Science, IT, Economics, Statistics, Data Science, Finance, Quantum Computing या Public Policy) में Postgraduate Degree (PG), B.E./B.Tech, M.E./M.Tech, Ph.D या CA की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिसर्च या संबंधित क्षेत्र का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा (Age Limit):
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 06 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)।
कैसे होगा सिलेक्शन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन तीन चरणों में होगा:
  1. शॉर्टलिस्टिंग (Preliminary Screening): प्राप्त आवेदनों और CV के आधार पर स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी।
  2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): अंतिम चयन केवल इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ईमेल (Email Submission) के माध्यम से होगी। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  1. सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (rbi.org.in) पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन (Annexure VI) में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
  2. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
  3. अब निम्नलिखित दस्तावेजों को स्कैन करके एक सिंगल PDF फाइल (साइज 5 MB से कम) बना लें:
    • भरा हुआ आवेदन फॉर्म (Application Form)
    • अपडेटेड बायोडाटा/सीवी (CV/Resume)
    • शैक्षणिक सर्टिफिकेट और मार्कशीट (Degree Certificates)
    • स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट (Statement of Interest – SOI)
    • एकेडमिक या पॉलिसी राइटिंग का सैंपल (Writing Sample)
    • प्रोफेशनल रेफरेंस/सिफारिश पत्र (Recommendation Letter)
  4. इस PDF को yphrmdco@rbi.org.in पर ईमेल करें।
  5. ईमेल का Subject Line इस फॉर्मेट में होना चाहिए: “YP Application – Post Code – Name of the Candidate”
नोट: यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको हर पद के लिए अलग-अलग ईमेल के जरिए अलग आवेदन भेजना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स और तारीखें:
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जून 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 06 जुलाई 2026
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/pdfs/YOUNG15062026_A1.pdf’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के सामने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया…ट्रंप ने कहा कि मैंने इस बारे में सुना है, यह बहुत ही मुश्किल पेशा है. हम इस मामले पर काम कर रहे हैं