📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

सुपर स्टार यश की फिल्म “टॉक्सिक” का रिलीज हुआ टीज़र…धुरंधर 2 के साथ होगी ज़बरदस्त ‘टक्कर’

KGF एक्टर यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का टीज़र रिलीज हो गया है और फैंस के बीच छा गया है उधर धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी है। दर्शकों को धुरंधर 2 की रिलीज का इंतजार है और ये इंतज़ार खत्म होगा 19 मार्च को जब इसका सामना टॉक्सिक मूवी से होगा। यश आज (8 जनवरी) 40 साल के हो गए हैं। सुपर स्टार यश ने अपने बर्थडे के अवसर पर टॉक्सिक फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है आइए जानते हैं कैसा है टीज़र?

SHARE:

मुंबई. एंटरटेनमेंट डेस्क।

बॉलीवुड में एक बार फिर दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस में टक्कर होने जा रहा है। दरअसल दो मोस्ट अवेटेड फिल्में ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को  एक साथ रिलीज़ होने जा रही हैं, जिससे दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच चर्चा तेज़ हो गई है। सवाल यही है कि टिकट खिड़की पर कौन सी फिल्म बाज़ी मारेगी?

इंटेंस है “टॉक्सिक” का टीज़र

सुपर स्टार यश ने अपने बर्थडे के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म “टॉक्सिक” का टीज़र रिलीज कर दिया है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। टीजर में इस फिल्म का लुक डार्क, इंटेंस और स्टाइलिश लग रहा है। इसमें यश का ज़बरदस्त रोल लग रहा है।

इस फिल्म के टीज़र में मास अपील का तड़का है। स्टार पावर और भव्य प्रस्तुति “टॉक्सिक” को खासतौर पर युवा दर्शकों और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को पसंद आ सकती है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस नज़र आएंगी।

धुरंधर की धुआंधार कमाई

उधर धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी है। रिलीज से आज तक यानि लगभग 35 दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 840 करोड़ से ज्यादा हो गया है। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

धुरंधर 2 भी 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी और इसी दिन टॉक्सिक भी रिलीज होगी और इस तरह दोनों फिल्मों के बीच ज़बरदस्त टक्कर होगी। एक ओर जहाँ “टॉक्सिक” स्टारडम और स्टाइल के दम पर दर्शकों को पसंद आ सकती है तो वहीं दूसरी ओर “धुरंधर 2” को अपनी कहानी, अक्षय खन्ना की सोशल मीडिया में लोकप्रियता और धुरंधर 1 के वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है।

अब तो फिल्म की रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि “धुरंधर 2” और “टॉक्सिक” में कौन बॉक्स ऑफिस का सिकंदर साबित होगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी