📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

केंद्र सरकार के इस मंत्रालय में निकली यंग प्रोफेशनल (मीडिया) की वैकेंसी…इस डायरेक्ट लिंक के ज़रिए करें अप्लाई

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment – MoLE) ने यंग प्रोफेशनल्स (मीडिया) के रूप में कार्य करने के लिए पात्र और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्ति शुरूआत में 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी जिसे मंत्रालय की आवश्यकता और उम्मीदवार के वर्क पर्फार्मेंस के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए कैसे अप्लाई करना है।

SHARE:

PC- MoLE

नई दिल्ली. करियर डेस्क

केंद्र सरकार में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment – MoLE) ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी।

पोस्ट– यंग प्रोफेशनल्स (मीडिया)

पदों की संख्या- 2

आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान से जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मीडिया आदि से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा

अनुभव- किसी भी मीडिया संस्थान में काम करने का कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस

आयु सीमा- अधिकतम 32 वर्ष

वेतन– 60 हज़ार रुपए प्रति माह

कार्य विवरण-  प्रेस रिलीज, प्रेस नोट्स और आर्टिकिल्स लिखना, मीडिया अभियानों के लिए विषय-वस्तु अनुसंधान और लेखन, प्रिंट, ऑडियो-विजुअल और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट लिखना, मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट लिखना, पीआईबी यानि प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के साथ कोऑर्डिनेट करना, मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं पर कंटेंट लिखना और फोटो वीडियो उपलब्ध कराना आदि

क्या है चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों के आवेदन पत्र की जांच करते हुए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें टेस्ट- इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा

आवेदन कैसे करे?

इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए  इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें-  https://recruitment.ncs.gov.in/recruitment-of-young-professional-media-2025-user-selection

अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://labour.gov.in/sites/default/files/vacancy_circular_for_02_posts_of_young_professionals_media._0001.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी