नई दिल्ली. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल की शुरूआत की है. इसके तहत एक Quiz Competition का आयोजन हो रहा है। मेरा युवा भारत (माई भारत) ने एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की घोषणा की है।
Quiz Competition में कैसे करें पार्टिसिपेट?
Quiz Competition में पार्टिसिपेट करने के लिए माई भारत पोर्टल http://mybharat.gov.in पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें । माई भारत पोर्टल पर अपनी प्रोफ़ाइल बनाएं। इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य नागारिकों को तिरंगे के संबंध में उनके ज्ञान का परीक्षण करने के लिए है। ये प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए एक एक्सपीरियंस होगा।
इस प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प के रुप में होंगे जिसमें एक सही उत्तर होगा। इस कंपटीशन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 25 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के साथ सियाचिन का दौरा करने का मौका मिलेगा।
इस कंपटीशन में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है लेकिन सियाचिन यात्रा के लिए उन्हीं विजेताओं का चयन किया जाएगा जिनकी उम्र 21 साल से 29 वर्ष के बीच होगी। विजेताओं का अंतिम चयन सबसे अधिक नंबर प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
एक वन-स्टॉप सेवा मंच है मेरा युवा भारत पोर्टल
मेरा युवा भारत (https://mybharat.gov.in/) को युवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सेवा मंच के रूप में परिकल्पित किया गया है। यह मंच युवाओं के लिए प्रोफ़ाइल बनाने, विभिन्न स्वयंसेवी और शिक्षण गतिविधियों में उनकी भागीदारी, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने, अन्य युवाओं से जुड़ने आदि में सक्षम बनाता है।
इस मंच पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों (ईएलपी) सहित कई सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों, संगठनों, उद्योगों, युवा क्लबों आदि को विभिन्न सहभागिता कार्यक्रमों के संचालन के लिए वेब स्पेस भी प्रदान करता है। मंच पर 1.76 करोड़ से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
PIB


