नई दिल्ली. (पीआईबी) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय हज समिति ने अगले साल हज की यात्रा में जाने वाले लोगों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हज यात्रियों को इसके लिए आन-लाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.
अगले साल हज पर जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आधिकारिक हज पोर्टल पर जानकर अप्लाई करना होगा. इस पोर्टल का लिंक है https://hajcommittee.gov.in या
फिर “हज सुविधा” मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई 2025 से शुरू हो गया है जो कि 31 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे) तक चलेगा।
आवेदकों को अपने फॉर्म जमा करने से पहले दिशा-निर्देश और वचन-पत्र अच्छी तरह से पढ़ने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पहले जारी किया गया मशीन से पढ़ने योग्य भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है, और इसे कम से कम 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना चाहिए।
हज कमेटी ने आवेदकों को यह भी सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी तैयारियों पर ध्यान पूर्वक विचार करें। मृत्यु या गंभीर चिकित्सा आपातकाल जैसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों को छोड़कर, रद्दीकरण से वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।
ज्यादा जानकारी के लिए https://hajcommittee.gov.in पर जाएं ।
प्रेस रिलीज



