📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

1 जुलाई से बदल गए इतने सारे नियम…लोगों को कहीं मिली खुशी तो कहीं हुआ गम…!!

देश भर में 1 जुलाई से कई नियमों मेें बदलाव लागू हुए हैं. पैन कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक, रेलवे किराए से लेकर रेलवे रिजर्वेशन तक, क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी गैस तक कई बदलाव हुए हैं जिनका असर हर व्यक्ति पर किस तरह से पड़ेगा, आइए जानते हैं

SHARE:

प्रतीकात्मक चित्र- फाइल फोटो

नई दिल्ली. देश की जनता के लिए 1 जुलाई से कई नियम बदल गए हैं. पैन कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक, रेलवे किराए से लेकर रेलवे रिजर्वेशन तक, क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी गैस तक, आदि से जुड़े नए नियम से लागू हो गए हैं.

पैन कार्ड

यदि आपको पैन कार्ड बनवाना है तो अब इसके लिए अप्लाई करते समय आधार से वेरिफिकेशन करना होगा. इसके कारण अब आपको अलग से पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य नहीं होगा.  इससे बाद में आधार से पैन लिंक कराने की प्रोसेस से नहीं गुज़रना पड़ेगा. इसके साथ ही इंकम टैक्स रिटर्न यानि ITR पाइल करने की लास्ट डेट को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है.

रेलवे

ट्रेन से यात्रा करने वालों लोगों को अब 1 जुलाई से महंगी टिकट मिलेगी. हलांकि जनरल क्लास में 500 किमी तक की यात्रा करने पर टिकट के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन 500 किमी से ज्यादा की यात्रा पर 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर पैसे प्रति किमी किराया जनरल क्लास की टिकट में बढ़ाया गया है. 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर बढ़े किराए का असर नहीं होगा. वहीं स्लीपर क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से भारतीय रेलवे ने किराया बढ़ा दिया है.

⁠वहींं अब ⁠रेलवे रिजर्वेशन चार्ट से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है. अब अब ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले ही रिजर्वेशन चार्ट तैयार कर लिया जाएगा पहले ये चार्ट ट्रेन के छूटने से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था. इस नियम से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी क्योंकि अब उनको समय रहते अपने टिकट का स्टेट्स पता चल जाएगा. टिकट कनफर्म हो गया तो अच्छी बात है नहीं तो ट्रांसपोर्ट के दूसरे साधनों पर यात्री विचार कर सकता है।

क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान का भी अब एक नया तरीका आ गया है जो कि 1 जुलाई से लागू भी हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI के नए नियम के अनुसार,  अब क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के तहत कर सकते हैं। इससे पेमेंट सिस्टम और अधिक ट्रांसपैरेंट और सेफ हो जाएगा।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

सरकार ने लगातार चौथे महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। इंडियन ऑयल के अनुसार अब दिल्ली में इन सिलेंडर्स की कीमत में ₹58.50, कोलकाता में ₹57, मुंबई में ₹58, और चेन्नई में ₹57 प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है। इससे होटल-रेस्तरां और दूसरे व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं को अच्छी खासी राहत मिली है।

लोगों को कहीं मिली खुशी तो कहीं हुआ गम

1 जुलाई 2025 से लागू हुए ये सभी नियम, सभी लोगों के लिए है. ये नियम आम नागरिकों, कारोबारियों और यात्रियों के बहुत मायने रखते हैं। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती से जहां व्यापारी वर्ग खुश है तो वहीं आम यात्री रेलवे किराया बढ़ने से दुख व्यक्त कर करा है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें