जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रोडवेज में कंडक्टरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.
पदों की संख्या-
500
आयु सीमा:
आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2026 से गिनी जाएगी. न्यूनतम 18 वर्ष तो अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क-
जनरल कैटेगरी के लिए 600 रूपए और अन्य कैटेगरी के लिए 400 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा.
कैसे करें आवेदन-
ऑन लाइन अप्लाई करना होगा. इसके लिए https://rssb.rajasthan.gov.in/ लिंक पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें, ऑनलाइन फीस का डेबिट, क्रेडिट या नेटबैंकिंग के जरिए पेमेंट करें फिर फॉर्म को सबमिट करें और हॉर्डकॉपी भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें.
कैसे होगा सिलेक्शन?
कंडक्टर पदों के लिए सिलेक्शन रिटेन टेस्ट यानि लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ये परीक्षा 22 नवंबर 2025 को होने की संभावना है.
इसके बाद स्किल टेस्ट होगा फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आखिरी में मेडिकल टेस्ट होगा जिसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी
महत्वपूर्ण तारीखें–
इन पदों के लिए आवेदन आज यानि 27 मार्च से शुरू हो गए. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2025 है.
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/advertisement_item/1734687434.pdf



